विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तय हो गई 'दिलवाले' की रिलीज डेट

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 17 Jun 2015 09:07 AM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2015 12:12 PM (IST)

रोहित शेट्टी की मल्टिस्टारर फिल्म 'दिलवाले' इस साल क्रिसमस के वीकेंड पर रिलीज की जाएगी। फिलहाल बल्गारिया में शूट हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रोहित शेट्टी की मल्टिस्टारर फिल्म 'दिलवाले' इस साल क्रिसमस के वीकेंड पर रिलीज की जाएगी। फिलहाल बल्गारिया में शूट हो रही इस फिल्म को 18 दिसंबर को रिलीज करने का फैसला किया गया है।

पहली बार सनी देओल ने दी जी भर के गाली, देखें वीडियो

'चेन्नई एक्सप्रेस' के बाद दूसरी बार बार 'दिलवाले' पर साथ काम कर रहे शाहरुख खान और रोहित शेट्टी की ये फिल्म काफी चर्चाओं में है। फिल्म के कुछ हिस्सों को मुंबई और गोवा में शूट किया गया था जिसके बाद बाकी फिल्म की शूटिंग के लिए टीम बल्गारिया रवाना हो गई।

इस फिल्म में शाहरुख के ऑपोजिट काजोल नजर आएंगी। इनके अलावा वरुण धवन और कृति सैनन भी अहम किरदारों में हैं। इस फिल्म में न सिर्फ सदाबहार जोड़ी शाहरुख-काजोल को लाया गया बल्कि इसमें विनोद खन्ना, बोमन ईरानी, कबीर बेदी, संजय मिश्रा और वरुण शर्मा जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

तो इस साल 'दिलवाले' के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए हो जाइए तैयार।

जाटों आरक्षण छोड़ो : धर्मेंद्र