विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन' के हीरो का हमशक्‍ल दिल्‍ली में चलाता है रिक्‍शा?

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 24 Jul 2015 03:36 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2015 06:56 PM (IST)

इन दिनों एक ऐसी खबर पर सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसे जान कर आप दंग रह जाएंगे। दुनियाभर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इन दिनों एक ऐसी खबर पर सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसे जान कर आप दंग रह जाएंगे। दुनियाभर में मशहूर फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन' के कैप्टन जैक स्पैरो भारत में रिक्शा चलाते नजर आए हैं। सबूत के तौर पर उनकी फोटो भी है, जिसे देख आप भी यकीन कर बैठेंगे। ये रही फोटो।

खैर, ऐसा भी नहीं है कि वो यहां किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। चलिए बताते हैं कि आखिर पूरा माजरा क्या है। आपने फिल्मी पर्दे पर हमशक्ल किरदारों वाली मजेदार कहानियां खूब देखी होंगी। राम-श्याम, सीता-गीता जैसे बहुत से ऐसे किरदार मिल जाएंगे, मगर क्या असल जिंदगी में कभी ऐसी स्थिति का सामना किया है?

देखें, आखिर सलमान को किसे बोलना पड़ा 'आई लव यू टू'

मेनेल अरोड़ा नामक शख्स को हाल ही में ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा। वो रिक्शा चालक के रूप में कैप्टन जैक स्पैरो को देखकर हैरान रह गए, मगर हकीकत में वो कैप्टन जैक स्पैरो का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप नहीं थे, बल्कि उनका हमशक्ल था जो देखने में बिल्कुल उनकी तरह था।

फिर क्या था, अरोड़ा ने तुरंत उसकी फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर डाली और देखते ही देखते ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ये हमशक्ल दिल्ली में रहता है और रिक्शा चलाता है। आपको बता दें कि हाल ही में विराट कोहली के हमशक्ल को भी पाकिस्तान की सड़काें पर घूमते पाया गया था। ये रही फोटो।