विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली के इस मॉल में क्‍या कर रहे हैं विराट-अनुष्‍का?

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 04 Jun 2015 02:54 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2015 06:17 AM (IST)

अनुष्‍का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्‍म 'दिल धड़कने दो' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस सिलसिले में वो दिल्‍ली भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस सिलसिले में वो दिल्ली भी पहुंचीं, मगर मौका मिलते ही अपने बॉयफ्रेंड विराट कोहली से मिलने चली गईं। दोनों को बुधवार को बसंत कुंज के डीएलएफ इंपोरियम मॉल में शॉपिंग करते देखा गया।

टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड के बारे में हुआ दिलचस्प खुलासा

सूत्रों के मुताबिक, अनुष्का शर्मा के साथ आई पूरी टीम वापस मुंबई लौट गई, मगर वो अपने बॉयफ्रेंड विराट कोहली के साथ कुछ वक्त गुजारने के लिए दिल्ली में ही रूक गईं। वो जल्द ही बांग्लादेश दौरे के लिए रवाना हो जाएंगे। अनुष्का शर्मा ने उनके परिवार और दोस्तों से भी मुलाकात की।

अमिताभ ने जया के बिना ऐसे मनाई शादी की 42वीं सालगिरह

अब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी खुल गए हैं। दोनों कई बार सार्वजनिक तौर पर अपने रिलेशनशिप को स्वीकार कर चुके हैं और एक दूसरे की तारीफें करते नहीं थकते हैं। विराट कोहली ने सबसे पहले वर्ल्ड कप के दौरान अनुष्का शर्मा को 'माई लव' कहकर अपने प्यार में होने का सबूत दिया था।