Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिणीति चोपड़ा के साथ 'सर्कस' में रोमांस करेगा ये स्टार किड

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Tue, 16 Aug 2016 03:38 PM (IST)

    फिल्म में परिणीति चोपड़ा के पिता के रोल में सुनील शेट्टी हैं। 'सर्कस' की कहानी इस खेल को लेकर घट रहे रुझान के इर्द-गिर्द घूमती है।

    Hero Image

    मुंबई। बॉलीवुड में हीरो से डेब्यू करने वाले सूरज पंचोली को एक और फिल्म मिल गई है। कॉरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस की डायेरक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'सर्कस' में सूरज को लीड रोल के लिए फाइनल किया गया है।

    बॉस्को की ये फिल्म फादर-डॉटर रिलेशनशिप पर आधारित है। फिल्म में फीमेल लीड रोल परिणीति चोपड़ा निभा रही हैं, जबकि उनके पिता के रोल में सुनील शेट्टी हैं। सर्कस की कहानी इस खेल को लेकर घट रहे रुझान के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में सूरज खतरनाक स्टंट्स करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू होगी। परिणीति और सूरज की ये पहली फिल्म होगी। इसके अलावा सूरज के पास रेमो डिसूजा की फिल्म भी है, जिसमें वो अजय देवगन के अपोजिट पेरेलल लीड रोल में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवंबर में इस एक्टर से शादी कर रही हैं कटरीना कैफ

    वहीं, डेब्यूटेंट पियरे टिमनिस की फिल्म में भी सूरज लीड रोल निभा रहे हैं। ये फिल्म एक सॉकर खिलाड़ी की कहानी है। इस फिल्म के लिए सूरज की ट्रेनिंग फिलहाल चल रही है। वहीं, परिणीति इस वक्त 'मेरी प्यारी बिंदु' की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं।

    ठग में दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करेंगे आमिर खान