विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनू निगम के नन्हे उस्ताद पिता संग लगाएंगे सुर और ताल

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sat, 26 Mar 2016 10:23 AM (IST)Updated: Sat, 26 Mar 2016 11:17 AM (IST)

सोनू निगम के बेटे निर्वान की दमदार आवाज इस साल रिलीज होने वाली फिल्म 'संता बंता प्राइवेट लिमिटेड' के गाने 'मछली जल की रानी है' में सुनने को मिलेगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सोनू निगम के बेटे निर्वान की दमदार आवाज इस साल रिलीज होने वाली फिल्म 'संता बंता प्राइवेट लिमिटेड' के गाने 'मछली जल की रानी है' में सुनने को मिलेगी। खास बात ये है कि इस गाने में निर्वान पिता सोनू के साथ सुर-ताल लगाते नजर आएंगे।

जानिए, रितिक और कंगना के विवाद पर क्या बोलीं करीना कपूर

ये पहला मौका है जब सोनू निगम अपने बेटे निर्वान के साथ किसी गाने में अपनी आवाज का जादू बिखेरने जा रहे हैं। निर्वान की प्यारी-सी आवाज से आप पहले भी वाकिफ हो चुके हैं। साल 2011 में फेमस गाने 'कोला बेरी डी' को निर्वान ने अपने अंदाज में गाया था। उनका गाया ये गाना काफी वायरल हुआ था। उनकी आवाज में गाए इस गाने को जिसने भी सुना वो ही निर्वान की प्यारी-सी आवाज का मुरीद हो गया।

शाहरुख खान के फैन्स कर रहे 'फैन' का बेसब्री से इंतजार...

'संता बंता प्राइवेट लिमिटेड' एक सस्पेंस कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में नेहा धूपिया, वीर दास, बोमेन ईरानी और जॉनी लीवर नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के साथ ही विवादों में आ गया है। आकाशदीप सब्बीर निर्देशित यह फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज हो रही है।