विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डॉली की डोली में दुल्हन बन लूट को अंजाम देंगी सोनम

By deepali groverEdited By:
Published: Thu, 04 Dec 2014 12:13 PM (IST)Updated: Thu, 04 Dec 2014 12:36 PM (IST)

मुंबई। रियल लाइफ में लुटेरी दुल्हनों की खबरें अक्सर सुर्खियां बनती हैं। अब वैसी ही लड़की पर्दे पर अपने कारनामों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रियल लाइफ में लुटेरी दुल्हनों की खबरें अक्सर सुर्खियां बनती हैं। अब वैसी ही लड़की पर्दे पर अपने कारनामों से हमें गुदगुदाने और रोमांचित करने आ रही है। सोनम कपूर अपनी आगामी फिल्म 'डॉली की डोली' में लुटेरी दुल्हन डॉली की भूमिका में है। फिल्म से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक सोनम को लोग पहली मर्तबा विशुद्ध नॉर्थ इंडियन देसी युवती की भूमिका में देखेंगे। वे फिल्म में वेस्ट यूपी वाले लोगों के लहजे में बातें भी करेंगी। मंगलवार को फिल्म की शूटिंग का आखिरी दिन था। फिलहाल फिल्म का पोस्टर जारी हुआ है। उसमें सोनम दुल्हन की ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसमें दुल्हन बनी सोनम ने पैरों में जूते पहन रखे है और सोनम ने लहंगे के ऊपर एक लेदर जैकेट भी पहना हुआ है।

पोस्टर में फिल्म का नाम डॉली की डोली लिखा हुआ है, लेकिन उसके नीचे एक प्रश्न भी छोड़ा गया है, 'लेकिन डॉली किसकी'। विश्वस्त सूत्र ने बताया कि सोनम पश्चिमी यूपी की युवती डॉली बनी हैं। डॉली दुल्हन बनती है। फिर दूल्हे और अपने ससुराल वालों को लूट लेती है। उसके शिकार उसे ताउम्र नहीं भूल सकते। डॉली एक फेमिनिस्ट लड़की है। वह अपनी एक्टिविटी से पैट्रियार्की यानी पितृसत्ता के दकियानूसी उसूलों पर करारा प्रहार करती है। हां, वह अपने काम को स्लोगन के तौर पर इस्तेमाल नहीं करती है। वह खेल-खेल में बड़ी-बड़ी बातें कह जाती है। सोनम ने उस किरदार को बखूूबी जिया है। उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ते ही हामी भर दी थी।

फिल्म के पोस्टर पर सोनम जिस अवतार में दिख रही हैं, उसे फिल्म के निर्माता अरबाज खान ने सोचा था। कहानी की वन लाइनर निर्देशक अभिषेक डोगरा ने सोची थी, उसे क्राइम रिपोर्टर रह चुके उमाशंकर सिंह ने डेवलप किया। उन्होंने पत्रकारिता के दौरान लुटेरी दुल्हन वाली खबरों को काफी कवर किया था। सोनम के अलावा फिल्म में पुलकित सम्राट, राजकुमार राव और वरुण शर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई है।

(सप्तरंग टीम)

पढ़ेंःडॉली की डोली में इस अंदाज में नज़र आएंगी सोनम कपूर!