अपना घर छोड़कर चली जाएंगी सोनम कपूर!
लगता है कि बॉलीवुड के यंग एक्टर्स ने अपने घरों से शिफ्ट होने का ट्रेंड शुरू कर दिया है। सोनम कपूर भी अब अपने घरवालों के साथ नहीं रहेंगी। जी हां, सुनने में आ रहा है कि अब वो अपने नए घर में शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रही हैं।
मुंबई। लगता है कि बॉलीवुड के यंग एक्टर्स ने अपने घरों से शिफ्ट होने का ट्रेंड शुरू कर दिया है। सोनम कपूर भी अब अपने घरवालों के साथ नहीं रहेंगी। जी हां, सुनने में आ रहा है कि अब वो अपने नए घर में शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रही हैं।
'ऑल इज वेल' का ट्रेलर रिलीज, देखिए अभिषेक-ऋषि की कैमिस्ट्री
सोनम ने हाल ही में बांद्रा में एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है। खबर है कि इस प्रॉपर्टी की कीमत 35 करोड़ रुपये थी। उनका नया घर 7000 स्क्वेयर फीट का डुप्लेक्स यानि दो मंजिला है। फिलहाल सोनम अपने परिवार के साथ जुहू में रह रही हैं।
सूत्रों का कहना है कि घर का इंटीरियर हो जाने के बाद वो घर में शिफ्ट हो सकती हैं। खबर है कि उनकी आंटी कविता सिंह, जो एक मशूहर इंटीरियर डिजाइनर हैं, उन्होंने घर के इंटीरियर की जिम्मेदारी संभाली है। इसपर इस हफ्ते ही काम शुरू हो सकता है।
शाहिद की शादी के बारे में बोलीं उनकी सौतेली मां
सोनम इस घर का पूरा इंटीरियर अपनी पसंद के मुताबिक चाहती हैं।
सोनम से पहले आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के भी नए घर में शिफ्ट होने की खबरें आईं थी। पिछले दिनों रणबीर कपूर भी गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ के साथ नए घर में शिफ्ट हो गए थे।