यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फिल्म 'खूबसूरत' की रीमेक में सोनम कपूर
मुंबई। सोनम कपूर के लिए यह साल खुशियों भरी सौगात लेकर आया है। पहले 'रांझणा' ने उन्हें खुशखबरी दी, फिर ...और पढ़ें

मुंबई। सोनम कपूर के लिए यह साल खुशियों भरी सौगात लेकर आया है। पहले 'रांझणा' ने उन्हें खुशखबरी दी, फिर 'भाग मिल्खा भाग' में उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई। अब वह अपनी अगली फिल्म 'खूबसूरत' की तैयारियों में जोर-शोर से लगी हुई हैं। यह फिल्म रेखा अभिनीत क्लासिक फिल्म 'खूबसूरत' की रीमेक है। उसे उनकी बहन रिया कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं, जबकि शशांक घोष उसके निर्देशक हैं।
सोनम कहती हैं, 'हर किरदार को मैं एक चुनौती की तरह लेती हूं। जहां तक बॉक्स ऑफिस पर सफलता की बात है, तो उसका मुझ पर कोई असर नहींपड़ा है। कुछ भी तो नहीं बदला है। न मेरी लाइफ बदली है और न मेरी लाइफस्टाइल। मैं वही जिंदगी जी रही हूं, जो पहले जी रही थी। परिजन भी मुझे वैसे ही ट्रीट करते हैं, जैसा अभिनेत्री बनने के पहले किया करते थे। पापा ने मुझे हमेशा यही सिखाया कि सफलता को सहजता से लेना चाहिए।'
सोनम आगे कहती हैं, 'खूबसूरत' की कहानी मौजूदा दौर के युवाओं की लव स्टोरी के ताने-बाने पर आधारित है। फिल्म में मेरा किरदार बेहद बोल्ड है। वह विशुद्ध कमर्शियल फिल्म है। मेरा मानना है कि इंडस्ट्री में हर तरह के सिनेमा के लिए जगह है। सिर्फ आर्ट, ऑफबीट और डार्क फिल्मों से किसी का भला नहीं होने वाला। सब अगर 'भाग मिल्खा भाग' की सफलता से यह सोच बैठे हैं कि अब मसाला फिल्मों का दौर खत्म हो गया तो वे मुगालते में हैं। मेरे ख्याल से 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'एक था टाइगर' जैसी फिल्में बनना बेहद जरूरी हैं। उनकी वजह से पूरी इंडस्ट्री में पैसा सर्कुलेट होता है। उनके चलते फिल्मकार आगे और भी फिल्में बना पाने में सक्षम हो पाते हैं। लार्जर दैन लाइफ किरदारों से सजी फिल्मों का दौर हमेशा रहा है। वे सदा सदाबहार रहेंगी।'
पढ़ें:अब ऑनस्क्रीन भी साथ दिखेंगी सोनम व करीना!
इन दिनों अभिनेत्रियां बहुभाषी फिल्मों में काम कर रही हैं। वे हॉलीवुड का रुख भी कर रही हैं। कुछ साल पहले 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' ने सोनम कपूर को सम्मानित भी किया था। सोनम हॉलीवुड जाने के सवाल पर जवाब देती हैं, 'मेरा दिल तो हिंदुस्तान में बसता है। हम लोग इंटरनेशनल क्वालिटी की फिल्में बना रहे हैं। हां, अगर कभी ऑफर आया तो मैं उसे किसी हिंदी फिल्म की तरह परखने के बाद फैसला लूंगी।'
सोनम अब तक किसी विशेष छवि में बंधी नहीं हैं। वह कहती हैं, मैं कलाकार हूं। मैं हर तरह का किरदार निभाना चाहता हूं। मैं फिल्म साइन करते समय स्क्रिप्ट, किरदार, निर्देशक और प्रोडक्शन कंपनी देखता हूं। मेरे दिल को जो स्क्रिप्ट और किरदार भा जाता है, उसे मैं जरूर करती हूं। मुझे किसी इमेज की फिक्र नहीं है।'
सप्तरंग टीम
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
