यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब ऑनस्क्रीन भी साथ दिखेंगी सोनम व करीना!
बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के बीच मनमुटाव की खबरें आम हैं। लेकिन जब किसी के दोस्ती की चर्चा होती है तो ...और पढ़ें

मुंबई। बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के बीच मनमुटाव की खबरें आम हैं। लेकिन जब किसी के दोस्ती की चर्चा होती है तो यह खबर खास बन जाती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सितारा सोनम कपूर और करीना कपूर की। इन दिनों दोनों के बीच दोस्ती की खूब चर्चा हो रही है। सूत्रों ने बताया कि दोनों ने एक ही ब्रांड के एंडोर्समेंट पर साइन किए हैं। वो दिन दूर नहीं है जब दोनों ऑनस्क्रीन भी साथ दिखाई दें।
सोनम अप्रैल में ही टूथपेस्ट के एक ब्रैंड की एंबसेडर बनीं, वहीं अब करीना ने भी उसी ब्रैंड के एंडोर्समेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि अब तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।
मालूम हो कि इन दिनों दोनों अभिनेत्रियां कई पार्टी में एक साथ दिखती हैं, लेकिन अब तक ऑनस्क्रीन दोनों साथ नजर नहीं आई है। ऑफस्क्रीन दोनों की दोस्ती काफी चर्चा में है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
