विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम कपूर के बारे में नहीं पता होंगी ये बातें? बहुत जतन से रखती हैं खुद को

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 20 Sep 2016 04:22 PM (IST)Updated: Tue, 20 Sep 2016 05:43 PM (IST)

ग्‍लैमर इंडस्‍ट्री से जुड़े होने के बावजूद सोनम कपूर ने अपने बारे में कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फैशन आइकन मानी जाने वालीं सोनम कपूर ने हाल ही में खुलासा किया कि ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े होने के बावजूद वो पार्टियों में जाने से बचती हैं। साथ ही यह भी बताया कि वो बिल्कुल भी शराब नहीं पीतीं। जबकि फिल्मी सितारों के लिए तो पार्टियों में जाना और शराब पीना जैसी बातें आम होती हैं। 'एएनआई' के मुताबिक, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनम ने अपनी कंट्रोवसी-फ्री लाइफ के बारे में पूछे जाने पर ये बातें बताईं।

राधिका आप्टे ने भी खोले फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अपने ये 'गंदे' राज

सोनम ने कहा, 'मैंने कभी भी इंडस्ट्री से किसी को डेट नहीं किया, कभी किसी के साथ स्कैंडल्स अफेयर नहीं रहा। मैं पार्टियों से बचती हूं और शराब को छूती तक नहीं।' सोनम के मुताबिक, ज्यादातर समय ऐसा होता है कि वो रात दस बजे तक बुक के साथ बिस्तर पर होती हैं और पढ़ते-पढ़ते सो जाती हैंं।

तापसी पन्नू ने किया कुछ ऐसा, 'पिंक' के प्रोड्यूसर के निकल आए आंसू

वहीं सोनम अपनी कंट्रोवसी-फ्री लाइफ के लिए बॉडीगार्ड्स और पब्लिसिस्ट को श्रेय देती हैं। सोनम ने कहा, 'मैं उनके बिना जिंदगी की कल्पना नहीं कर सकती। जब से मैंने बतौर एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत की है, तब से हम एक दूसरे के साथ हैं। वो सब कुछ जानते हैं और नियंत्रित करना बखूबी जानते हैं, क्योंकि बहुत कम बार हुआ है जब मेरी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें सामने आती हैं।' सोनम के बारे में आपको ये भी बता दें कि 'नीरजा' के बाद इन दिनों वो अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को लेकर उत्साहित हैं।