विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सगाई के समाचार को लेकर मीडिया पर बरस पड़ीं सोनम कपूर

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 13 Jul 2017 07:35 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jul 2017 09:37 AM (IST)

बता दें कि पिछले दिनों से ख़बरें हैं कि सोनम कपूर ने अपने खास दोस्त आनंद आहूजा से सगाई कर ...और पढ़ें

सगाई के समाचार को लेकर मीडिया पर बरस पड़ीं सोनम कपूर
सगाई के समाचार को लेकर मीडिया पर बरस पड़ीं सोनम कपूर

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फैशन डिवा सोनम कपूर इन दिनों बहुत गुस्से में है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसके सगाई की ख़बरें तेज़ी से आ रही हैं। सोनम ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा उतारा है। अनिल कपूर की इस लाड़ली बिटिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख कर नसीहत दी है कि उनकी शादी और सगाई की खबरों पर ध्यान न देकर देश के अन्य महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता दी जाय।

सोनम कपूर ने पोस्ट में लिखा है " मेरे व्यक्तिगत जीवन में क्या चल रहा है इस बात का अनुमान लगाकर अनावश्यक गॉसिप लिखा जा रहा है ताकि अच्छा समाचार बन जाए। अगर आपका सूत्र मेरा मित्र या परिवार से है तो मैं आपको आश्वासन देती हूं कि वह न तो मेरा मित्र है और न ही परिवार का सदस्य। मैं जब भी विवाह या सगाई करूंगी तो खुद ही सबको बता दूंगी।" सोनम ने लिखा है कि उनके बारे में घटिया बातें लिखना बंद कर असली पत्रकारिता की जाय।

सोनम यही पर नहीं रुकी उन्होंने आगे यह भी लिखा कि सबसे डरावनी बात यह है कि इस तरह के समाचार लिखने वाली ज्यादातर महिलाएं है, जो यह नहीं समझ रही है कि एक महिला को उसके हाथ की अंगुली की अंगूठी से नहीं आंका जा सकता।(मतलब उसकी सगाई हो गई है) .

यह भी पढ़ें: शूटिंग हो या मीटिंग बेटे तैमूर को साथ रखेंगी मॉम करीना

बता दें कि पिछले दिनों से ख़बरें हैं कि सोनम कपूर ने अपने खास दोस्त आनंद आहूजा से सगाई कर ली है। वैसे दोनों की दोस्ती भरी तस्वीरें अक्सर आती हैं।