Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइफा में सोनाक्षी की गायकी ने बांधा समां

    By Sachin kEdited By:
    Updated: Sat, 06 Jun 2015 08:56 AM (IST)

    श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट के बाद गायकी में हाथ आजमाने वाली नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों की श्रेणी में सोनाक्षी सिन्हा भी शामिल हो गई हैं। यहां पर उन्होंने अपनी गायकी से समां बांध दिया। मौका था वीडियोकॉन डी2एच वीकएंड एंड एस क्रास आइफा अवार्ड के तहत तकनीकी श्रेणी में

    स्मिता श्रीवास्तव, कुआलालंपुर। श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट के बाद गायकी में हाथ आजमाने वाली नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों की श्रेणी में सोनाक्षी सिन्हा भी शामिल हो गई हैं। यहां पर उन्होंने अपनी गायकी से समां बांध दिया। मौका था वीडियोकॉन डी2एच वीकएंड एंड एस क्रास आइफा अवार्ड के तहत तकनीकी श्रेणी में दिए जाने वाले पुरस्कार का। तीन दिनों तक चलने वाले आइफा वीकएंड में सोनाक्षी ने मीका सिंह और नकाश अजीज के साथ ऐसा समां बांधा कि सभी मंत्रमुग्ध हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यक्रम का दूसरा आकर्षण रहीं परिणीति चोपड़ा। आयुष्मान खुराना के साथ कार्यक्रम की मेजबानी करते हुए उन्होंने भी अपनी गायकी का जलवा बिखेरा। हालांकि कार्यक्रम की शुरुआत में कई तकनीकी खामियां हुईं। लॉरेन गौटलिब के डांस कार्यक्रम के दौरान अचानक से माइक की आवाज गायब हो गई। लॉरेन ने स्थिति को भांपते हुए डांस जारी रखा। यह सिलसिला आगे भी दो कार्यक्रमों में देखने को मिला। बाद में इन तकनीकी दिक्कतों पर मेजबान और परफार्मर सभी ने फिरकी ली।

    अंकित तिवारी ने शम्मी कपूर, ऋषि कपूर और मिथुन चक्रवर्ती को अपने अंदाज में ट्रिब्यूट दिया। कीर्ति सेनन के शादी में किए जाने वाले डांस को देखकर सभी वाह-वाह कर उठे। हर किसी को खुद का शादी में किया डांस याद आ गया। कार्यक्रम में एक स्किट के दौरान बांबे वेलवेट न चलने का दर्द अनुराग कश्यप में झलका। तकनीकी श्रेणी में सर्वाधिक अवार्ड फिल्म हैदर को मिले। उसे बेस्ट साउंड रिकॉर्डिंग, मेकअप, कॉस्ट्यूम डिजायनिंग समेत पांच अवार्ड मिले। वहीं क्वीन की झोली में एक ही अवार्ड आया। सर्वश्रेष्ठ डायलाग का अवार्ड राजकुमार हिरानी और अभिजात्य जोशी को मिला।

    कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड तब और अब स्किट के तहत आए बदलावों पर भी टिप्पणी की गई। अर्जुन कपूर ने लड़कियों की हाई हिल पहनकर स्टेज पर सभी को लाजवाब कर दिया। आइफा अवार्ड की घोषणा रविवार को की जाएगी। 2002 के बाद यह दूसरा मौका है, जब आइफा का आयोजन मलेशिया में किया जा रहा।

    अर्जुन-रणवीर की जुगलबंदी करेगी मदहोश
    अर्जुन कपूर एआइबी रोस्ट विवाद पर पहली बार खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि उस कार्यक्रम का मकसद कंटेंट की तरफ नहीं चैरिटी की तरफ था। हमने तीन घंटे में पचास लाख रुपये जुटाये। कार्यक्रम के असल मकसद पर बात नहीं हुई, जिसे लोगों को याद रखना चाहिए। मुझे खुशी होगी अगर हमें चैरिटी के कामों के लिए याद रखा जाए न कि कार्यक्रम के कंटेंट के लिए। बहलहाल अब वह पुरानी बात हो गई। हमें आगे बढऩा चाहिए। उन्होंने यह बात वीडियोकान डी2एच एंड एस क्रास आइफा अवार्ड की प्रेस कांफ्रेंस से इतर कही। अर्जुन यहां पर अपनी बहन के साथ आए हैं। आइफा अवार्ड की मेजबानी रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर करेंगे। दोनों की जोड़ी फिल्म गुंडे और एआइबी रोस्ट के विवाद के चलते सुर्खियों में रह चुकी है। कार्यक्रम के लिए रणवीर सिंह के साथ उन्होंने डेढ़ महीने तैयारी की।

    क्यों है खास

    जैक्लिन फर्नांडीज
    यह आइफा मेरे लिए खास है। मैं पहली बार अपने देश श्रीलंका में आइफा का हिस्सा बनी थी। मलेशिया मेरी मां का गृहनगर है। इस बार मैं उनके साथ आई हूं। बचपन में यहां पर आई थी। कुआलालंपुर शापिंग के लिए बेहतरीन जगह है। मुझे यहां का खाना बहुत पसंद है।

    लारेन गौटलिब
    लॉरेन के लिए आज का दिन खास रहा। आज उनका जन्मदिन है। वह पहली बार आइफा में शिरकत कर रही हैं। जल्द ही उनकी फिल्म एबीसीडी 2 रिलीज होगी।

    पढ़ेंः आइफा का आगाज

    अनुुपम खेर ने मोदी सरकार की आइफा में की जमकर तारीफ