विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जो कहा था वह कर दिखाया : सोनाक्षी

By Edited By:
Published: Fri, 16 Aug 2013 01:56 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2013 02:04 PM (IST)

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा अपने कॅरियर की रफ्तार से बेहद खुश हैं। 'लुटेरा' में संजीदा अभिनय के लिए तारीफ बटोरने के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा अपने कॅरियर की रफ्तार से बेहद खुश हैं। 'लुटेरा' में संजीदा अभिनय के लिए तारीफ बटोरने के बाद अब एक बार फिर वह अपने मस्त अंदाज में दर्शकों से रूबरू होने जा रही हैं। 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में अपने किरदार के बारे में सोनाक्षी कहती हैं, 'मेरे लिए यह बहुत ही इंटरेस्टिंग और चैलेंजिंग रोल है। फिल्म में प्रेम त्रिकोण है। दो हीरो हैं और मैं अकेली हीरोइन हूं। मेरे लिए चैलेंज ये था कि मुझे इमरान के साथ अलग केमिस्ट्री रखनी थी और अक्षय के साथ बिल्कुल अलग। इसमें संतुलन बिठाते हुए मुझे अपना कैरेक्टर भी पेश करना था।'

पढ़ें : मुझे किसी को कुछ साबित नहीं करना :सोनाक्षी सिन्हा

अपने किरदार के बारे में सोनाक्षी विस्तार से बताती हैं,'फिल्म में मैं कश्मीर से आई एक मासूम लड़की हूं। मुंबई एक्ट्रेस बनने आई हूं। मुझे अपनी फैमिली को सपोर्ट करना है। मेरी मुलाकात शोएब यानी अक्षय से होती है। मुझे उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं उनसे बराबरी के स्तर पर बात करती हूं। अक्षय इस फिल्म में बहुत बड़े गैंगस्टर बने हैं।

उन्हें ताज्जुब होता है कि मैं उनसे डरती क्यों नहीं हूं। मेरे निर्भीक एटीट्यूड की वजह से वह मुझसे प्यार करने लगते हैं। इमरान से अलग माहौल में मिलती हूं और उनसे प्यार करने लगती हूं। अक्षय मुझसे प्यार करते हैं और मैं इमरान से। मेरे लिए यह रोल बहुत ही नाटकीय है। शुरू में फिल्म हंसी-मजाक के बीच आगे बढ़ती है। जब अक्षय को पता चलता है कि मैं उनसे प्यार नहीं करती, तो ड्रामा स्टार्ट होता है। रजत अरोड़ा के हर संवाद में पंचलाइन है। इस फिल्म में डायलॉग ही डायलॉग है।'

सोनाक्षी आगे कहती हैं, 'मैं बहुत ही खुश और संतुष्ट हूं कि मुझे ऐसा रोल मिला। जब फिल्मों में आई थी तो लोगों की अपेक्षाएं और मांग बढ़ने लगी थी। तभी मैंने सभी से कहा था कि थोड़ा इंतजार करें। फिल्म 'लुटेरा' में दर्शकों को मेरा अलग अंदाज देखने को मिला। अलग-अलग भूमिकाओं में दिखने का यह सिलसिला जारी रहने वाला है। 'लुटेरा' की भूमिका के लिए मुझे हर कोने से सराहना मिली। सबसे बड़ी सराहना पापा से मिली। उन्होंने कहा, 'अब मुझे तुम से एक्टिंग सीखनी पड़ेगी।'

अजय ब्रहा्रात्मज

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।