विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बुलेट राजा' के प्रमोशन के लिए सोनाक्षी के पास नहीं है वक्त

By Edited By:
Published: Wed, 27 Nov 2013 01:20 PM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2013 01:36 PM (IST)

कभी कभी स्टार्स के लिए एक साथ दो फिल्मों का प्रमोशन करना कितना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कभी कभी सितारों के लिए एक साथ दो फिल्मों का प्रमोशन करना कितना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी हो रहा है। सोनाक्षी एक साथ दो फिल्में कर रहीं हैं, लेकिन ऐसा दिखाई दे रहा है कि वे शाहिद की फिल्म 'आर राजकुमार' का प्रमोशन ज्यादा जोर-शोर से कर रहीं हैं। हालांकि इसकी कोई खास वजह दिखाई नहीं दे रही है।

चर्चा है कि सोनाक्षी आर राजकुमार के प्रमोशन में जबरदस्त तरीके से जुट गईं हैं। ये बात तब साफ हो गई जब सैफ अली खान को अकेले फिल्म 'बुलेट राजा' का प्रमोशन करते हुए देखा गया। हाल ही में सैफ कॉमेडी नाइट्स में फिल्म प्रमोशन के लिए आए थें। हालांकि सोनाक्षी के प्रवक्ता इस बात से इन्कार कर रहे हैं, उनका कहना है कि वे दोनों फिल्मों को समान महत्व दे रहीं हैं और दोनों में समानता रखने की कोशिश करती हैं।

पढ़ें : जब सोनाक्षी ने पूरे गाने का सीक्वेंस बदल दिया

गौरतलब है कि सोनाक्षी तिग्मांशु धूलिया की फिल्म बुलेट राजा में अक्षय कुमार के साथ और प्रभुदेवा की फिल्म आर राजकुमार में शाहिद के साथ काम कर रहीं हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर