विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दोस्ती हो तो शाहिद-सोनाक्षी जैसी!

By Edited By:
Published: Mon, 12 May 2014 07:59 AM (IST)Updated: Mon, 12 May 2014 11:23 AM (IST)

शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की दोस्ती से कोई अंजान नहीं हैं। दोनों एक दूसरे की खूब बात मानते हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की दोस्ती से कोई अंजान नहीं हैं। दोनों एक दूसरे की खूब बात मानते हैं। दोनों के बीच दोस्ती कितनी गहरी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोनाक्षी ने शाहिद के बगैर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में जाने से इंकार किया था। अब सोनाक्षी सिन्हा शाहिद के कहने पर उनकी फिल्म एजेंसी से जुड़ गई हैं।

सूत्रों ने बताया कि सोनाक्षी शाहिद की फिल्म एजेंसी से जुड़ गईं हैं। दरअसल, इसके लिए शाहिद ने ही सोनाक्षी को मनाया है। बताया जाता है कि शाहिद ने कहा कि, ये एक अच्छी कंपनी है और सोनाक्षी को इससे जुड़ना चाहिए। दोनों आने वाले समय में किसी फिल्म पर भी विचार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि ऑनस्क्रीन दोनों की जोड़ी काफी हिट रही। यही नहीं, दोनों की दोस्ती की खबरें भी सर चढ़कर बोल रही है। इससे पहले चर्चा थी कि सोनाक्षी ने शाहिद के बगैर कॉफी विद करण में जाने की बात से इंकार कर दिया था।

पढ़ें : अब महा कमीने बनेंगे शाहिद

पढ़ें : तमिल फिल्म के तैयार हैं सोनाक्षी