विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इनके लिए सोनाक्षी और अर्जुन हैं तोहफे

By T empEdited By:
Published: Fri, 02 Jan 2015 11:53 AM (IST)Updated: Fri, 02 Jan 2015 12:39 PM (IST)

फिल्म तेवर से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने जा रहे निर्देशक अमित शर्मा का कहा, उनकी फिल्म में मुख्य ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'तेवर' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने जा रहे निर्देशक अमित शर्मा का कहना है कि , उनकी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा उन्हें एक तोहफे के रूप में मिले हैं और ये तोहफा अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने उन्हें दिया है।

'पीके' से हटा टैक्स तो हिन्दू संगठन हुए आग-बबूला

अमित शर्मा ने कहा, 'बोनी सर ने सोनाक्षी और अर्जुन को मुझे एक तोहफे के रूप में दिया। मैं भाग्यशाली रहा कि मुझे एक्टर्स के पीछे नहीं भागना पड़ा।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने अर्जुन को पहले भी फिल्में में देखा था लेकिन जब मैं उनसे पहली बार मिला तो मैंने उनके चेहरे पर गंभीरता देखी और उस समय मैंने उनसे कहा कि तुम मेरे पिंटू हो, मेरी फिल्म में यूपी का हीरो। फिल्म में उनका किरदार बहुत ही प्राकृतिक और नया है तो ऐसे किरदार को पर्दे पर लाना मजेदार था।'

बोनी कपूर और संजय कपूर मिलकर 'तेवर' को प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म 9 जनवरी को रिलीज हो रही है।

'मेरे पास हॉट बॉडी है और इसे दिखाने में मुझे कोई शर्म नहीं'

अमित शर्मा पहले एड फिल्में बनाते थे और उन्होंने 'तेवर' से अपने निर्देशन पारी की शुरूआत करने के लिए बोनी कपूर का धन्यवाद भी किया।

'बोनी कपूर ने मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनाया और वहां से मेरे फिल्मी करियर की शुरूआत हुई। तेवर छोटे कसबों की कहानी है और मैं इस फिल्म को आगरा और मथुरा में शूट करना चाहता था। इस काम में बोनी सर ने मेरी मदद की। ये फिल्म बहुत ही वास्तविक है।'

मेरी कोई हद नहीं, मैं अंग प्रदर्शन के लिए तैयार हूं: राखी सावंत