यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस नेक काम के लिए आगे आए सोहेल खान, बोनी कपूर भी हुए प्रेरित
वैसे तो सलमान खान हमेशा जरूरतमंदों की मदद को आगे खड़े रहते हैं। मगर उनके छोटे भार्इ सोहेल खान भी ...और पढ़ें

नई दिल्ली। सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने अपनी स्किन डोनेट करने का फैसला किया है। उन्हें इसकी प्रेरणा एक वीडियो के जरिए मिली। इसमें नेशनल बर्न सेंटर का एक सराहनीय प्रयास दिखाया गया है, जिसमें जले हुए और एसिड अटैक का शिकार हुए मरीजो की प्लास्टिक सर्जरी की जाती है।
राम रहीम का उड़ाया मजाक, 'काॅमेडी नाइट्स' की 'पलक' गिरफ्तार
इसे देखने के बाद सोहेल खान काफी भावुक हो गए और उन्होंने डाॅक्टर से कहा, 'मेरी स्किन अब आपकी है और आप इसे किसी जरूरतमंद के काम में लाएं।' वहीं उन्होंने डाॅक्टर की तारीफ करते हुए सोहेल ने कहा कि आपकी टीम बेहतरीन काम कर रही है।
इन सभी बातों का जिक्र सोहेल खान ने सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग की प्रेसवार्ता में किया। उन्होंने कहा, 'यह बात मैं अपनी टीम की ओर से नहीं कह रहा हूं। मगर हां, आप लोग मुझसे जहां भी साइन करवाना चाहते हैं, मैं साइन करने को तैयार हूं।
'बागी' के सेट पर स्टंट करते घायल हुए टाइगर, अक्षय ने था चेताया
सोहेल खान के इस जज्बे को देखकर निर्माता बोनी कपूर भी अपनी स्किन डोनेट करने के लिए आगे आए हैं। उन्होने सोहेल खान की बात का समर्थन करते हुए कहा कि इसको लेकर जागरूकता फैलानी चाहिए, जिससे किसी जरूरतमंद की मदद की जा सके।
