विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुणाल के बर्थ डे पर मौजूद होंगे सोहा के 'भाई-भाभी'

By Edited By:
Published: Sun, 19 May 2013 04:15 PM (IST)Updated: Sun, 19 May 2013 05:04 PM (IST)

25 मई को कुणाल खेमू के जन्मदिन के मौके पर उनकी गर्ल फ्रेंड सोहा अली खान ने एक ग्रांड पार्टी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 25 मई को कुणाल खेमू के जन्मदिन के मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड सोहा अली खान ने एक ग्रांड पार्टी प्लान की है। फिलहाल वो मेहमानों की लिस्ट पर काम कर रही हैं। कुणाल के इस बर्थडे को वो खास बनाना चाहती हैं, इसलिए उन्होंने अपने सभी करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को पहले से ही इंविटेशन भेज दिया है जिससे 25 मई को सभी पार्टी में आ सकें।

इन करीबी लोगों की लिस्ट में सोहा के बडे़ भइया सैफ अली खान और भाभी करीना कपूर भी शामिल हैं। सोहा जानती हैं और समझती हैं भाई भाभी का शेड्यूल कितना बीजी रहता है, इसलिए उन्होंने दोनों को स्पेशल इंविटेशन भेज कर कहा कि कुणाल के बर्थडे वाले दिन दोनों अपने सारे अपॉइंटमेंट और डेट्स कैंसिल कर दें।

मॉलदीप में छुट्टियों के बाद से कुणाल भी सैफ और करीना के काफी करीबी लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। और खबर तो ये भी है कि गो गोवा गॉन के बाद कुणाल सैफ के साथ एक और प्रोजेक्ट की उम्मीद में भी हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।