विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेक्स स्कैंडल में फंसी इस एक्ट्रेस को करण जौहर ने किया साइन

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 12 Apr 2016 06:28 PM (IST)Updated: Tue, 12 Apr 2016 09:09 PM (IST)

'मकड़ी' और 'इकबाल' जैसी फिल्मों में बतौर बाल कलाकार अपने अभिनय के लिए सराही जाने वालीं श्वेता प्रसाद बसु का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'मकड़ी' और 'इकबाल' जैसी फिल्मों में बतौर बाल कलाकार अपने अभिनय के लिए सराही जाने वालीं श्वेता प्रसाद बसु का नाम जब अचानक एक सेक्स स्कैंडल में सामने आया तो सभी हैरान रह गए। यह 2014 की घटना है। हैदराबाद स्थित बंजारा हिल्स के एक सेक्स स्कैंडल में श्वेता का नाम सुर्खियों में आया था। खैर, श्वेता एक बार फिर चर्चा में हैं, मगर अपनी एक फिल्म को लेकर और वो फिल्म किसी और की नहीं बल्कि बॉलीवुड के पॉपुलर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर की है।

रणबीर की फैमिली और कट्रीना को लेकर चौंकाने वाली खबर आई सामने!

जी हां, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, झारखंड की रहने वालीं श्वेता को करण जौहर ने एक फिल्म के लिए साइन किया है। वैसे इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और वरुण धवन भी होंगे। इसके अलावा श्वेता को एकता कपूर ने भी अपने सीरियल चंद्रगुप्त मौर्या के लिए साइन किया है, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। इसकी जानकारी श्वेता के पिता अनुज प्रसाद ने दी है। उनके पिता झारखंड के जाने-माने रंगकर्मी हैं। श्वेता को शुरू से घर में कला और रंगमंच का माहौल मिला है।

विराट कोहली की टी-शर्ट अनुष्का की ओर कर रही ये कौन सा इशारा?

आपको बता दें कि सेक्स स्कैंडल में फंसने के बाद श्वेता को दो महीने सुधार गृह में गुजारने पड़े थे। इसके बाद उनकी घर वापसी हुई थी। हालांकि बाद में श्वेता को हैदराबाद सेशन कोर्ट ने इस मामले में क्लीन चिट भी दे दी थी। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि ऐसे किसी भी रैकेट में वो शामिल नहीं थीं।फिल्मों के साथ श्वेता ने 'कहानी घर-घर की' और 'करिश्मा का करिश्मा' जैसे टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'डरना जरूरी है' में भी श्वेता नजर आई थीं। बाद में कुछ तेलुगु फिल्में भी की। श्वेता फिलहाल एक्टिंग के साथ-साथ फैंटम फिल्म्स की क्रिएटिव टीम के साथ जुड़ी हैं।