विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब अपनी मॉम और बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं कमल हासन की बेटी श्रुति हासन, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 30 Nov 2017 08:58 AM (IST)Updated: Fri, 01 Dec 2017 08:25 AM (IST)

श्रुति इनदिनों अपनी बहन अक्षरा के साथ पिता कमल हासन के निर्देशन में बन रही फ़िल्म 'शाबाश नायडू' की शूटिंग कर रही हैं।

जब अपनी मॉम और बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं कमल हासन की बेटी श्रुति हासन, देखें तस्वीरें
जब अपनी मॉम और बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं कमल हासन की बेटी श्रुति हासन, देखें तस्वीरें

मुंबई। साउथ सिनेमा के मेगास्टार और बॉलीवुड में भी बेहद लोकप्रिय अभिनेता कमल हासन की स्टार डॉटर और अभिनेत्री श्रुति हासन इन दिनों अपनी फ़िल्मों से ज्यादा अपने प्रेम संबंधों को लेकर ख़बरों में रहती हैं। ताज़ा तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट से आई हैं, जहां वो एक बार फिर अपने बॉयफ्रेंड माइकल के साथ स्पॉट की गयीं। ख़ास बात यह भी कि श्रुति और माइकल के साथ श्रुति की मॉम सारिका भी है।  

बता दें कि अभिनेता कमल हासन की अपनी दूसरी पत्नी अब तलाकशुदा सारिका ठाकुर  से दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी श्रुति हासन और छोटी बेटी का नाम है अक्षरा हासन। दोनों ही दक्षिण भारतीय के अलावा बॉलीवुड फ़िल्मों में भी एक्टिव हैं। बुधवार देर शाम श्रुति कुछ इस अंदाज़ में मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं। 

यह भी पढ़ें: 'पद्मावती' के लिए अब बंगाली फ़िल्म इंडस्ट्री ने किया ब्लैक आउट, जानिए ये 5 अहम बातें

श्रुति हासन मुंबई एयरपोर्ट पर जिस लड़के के साथ नज़र आ रही हैं वो माइकल कोर्सेल हैं। माइकल एक ब्रिटिश एक्टर हैं और वो और श्रुति दोनों ही एक दूसरे के बेहद करीब हैं। बता दें कि, दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। श्रुति और माइकल की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए लंदन में हुई थी। यह जोड़ी अक्सर साथ नज़र आती रही है।

आप देख सकते हैं श्रुति और माइकल के साथ श्रुति की मॉम सारिका भी नज़र आ रही हैं! आप जानते हैं कि सारिका और कमल हासन 2004 में डिवोर्स ले चुके हैं। गौरतलब है कि कई फ़िल्मों में नज़र आने वाले सारिका एक नेशनल अवार्ड विनिंग अभिनेत्री रही हैं।

यह भी पढ़ें: वत्सल-इशिता की शादी में सपरिवार शामिल हुए अजय देवगन, दोनों से है ये ख़ास रिश्ता

श्रुति में मां सारिका ठाकुर और पिता कमल हासन दोनों की झलक दिखती है। 31 साल की श्रुति इनदिनों अपनी बहन अक्षरा के साथ पिता कमल हासन के निर्देशन में बन रही फ़िल्म 'शाबाश नायडू' की शूटिंग कर रही हैं। यह फ़िल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज़ होगी।