विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फरहान अख्‍तर से अफेयर की खबर पर दुखी श्रद्धा कपूर ने बयां किया दर्द

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 04 Nov 2016 12:59 PM (IST)Updated: Fri, 04 Nov 2016 02:27 PM (IST)

फरहान अख्‍तर ने जब से अपनी पत्‍नी अधूना से अलग होने का ऐलान किया है, तब से उनका नाम कई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर का नाम उनके 'रॉक आन 2' को-स्टार फरहान अख्तर के साथ जोड़ा जा रहा है। फरहान ने कुछ दिनों पहले ही इस मुद्दे पर अपनी सफाई पेश की थी। अब श्रद्धा ने भी मामले में अपनी चुप्पी तोड़ दी है। श्रद्धा का कहना है कि फरहान के साथ नाम जुड़ना उन्हें बेहद परेशान करता है।

फरहान अख्तर ने जब से अपनी पत्नी अधूना से अलग होने का ऐलान किया है, तब से उनका नाम कई हीरोइनों के साथ जुड़ चुका है। पहले खबर आई कि फहान जल्द ही कल्कि कोचलीन के साथ शिफ्ट होने जा रहे हैं। इसके बाद श्रद्धा कपूर से फरहान के अफेयर की खबर सुनने को मिलीं। हालांकि फरहान साफ कर चुके हैं कि उनका कल्कि या श्रद्धा के साथ अफेयर नहीं चल रहा है।

जानिए, आमिर खान पत्नी किरण राव संग क्यों पहुंचे अरुणाचल प्रदेश

श्रद्धा और फरहान इन दिनों 'रॉक ऑन 2' की प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा ने फरहान से अफेयर की खबरों पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा, 'बतौर एक्टर हमारे करियर के लिए अफेयर की खबरें ठीक नहीं होती हैं। कभी-कभी मैं सोचती हूं कि कुछ जर्नलिस्ट्स सिर्फ एक्टर्स के लिंक-अप के बारे में क्यों लिखते हैं? क्या उन्हें लगता है कि उनके आर्टिकल को पढ़ने का बस वही एक रास्ता है? मुझे लगता है कि ये बहुत ही गलत है।

उन्होंने आगे कहा, 'आमतौर पर जब हम कोई इंटरव्यू देते हैं, तो अपने काम के बारे में बात करते हैं। अपनी आने वाली फिल्म के बारे में जानकारी देते हैं। लेकिन इस दौरान हमसे अफेयर की खबरों पर सवाल किए जाते हैं और फिर उसी को बड़ी-बड़ी हैडिंग के साथ पेश किया जाता है। जर्नलिस्ट को थोड़ी जिम्मेदारी से अपना काम करना चाहिए।'

'शिवाय' को पीछे छोड़ते हुए 'ऐ दिल है मुश्किल' ने कमा लिए इतने करोड़

श्रद्धा ने हैरानी जताते हुए कहा, 'आज तक मुझे पता नहीं चल पाया है कि आखिर एक्टर्स के अफेयर की अफवाहें कहां से आती हैं। इन अफवाहों पर आखिर में हमें अपने फैन्स को सफाई पेश करनी पड़ती है। ऐसी खबरें लिखने वाले पत्रकारों को ये भी सोचना चाहिए कि हमारे घर पर भी माता-पिता हैं, जिन्हें हमें जवाब देना होता है।' इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'बता दूं कि अभी मैं सिंगल हूं। अभी मैं सिर्फ अपने काम और फिल्मों के साथ रोमांस करना चाहती हूं।'

बता दें कि 'रॉक ऑन 2' साल 2008 में आई सुपरहिट फिल्म 'रॉक ऑन' का सीक्वल है। फिल्म में फरहान और श्रद्धा लीड रोल में हैं। इसके अलावा अर्जुन रामपाल भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।