विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, आमिर खान पत्‍नी किरण राव संग क्‍यों पहुंचे अरुणाचल प्रदेश

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 04 Nov 2016 11:44 AM (IST)Updated: Fri, 04 Nov 2016 11:56 AM (IST)

आमिर खान और किरण राव इन दिनों अरुणाचल प्रदेश में छुट्टियां मना रहे हैं। यह ये दोनों एक एडवेंचर फेस्टिवल में भी हिस्‍सा लेंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दंगल' को लेकर चर्चा में हैं, जिसका दमदार ट्रेलर पिछले दिनों रिलीज किया गया। फिल्म बनकर तैयार है और क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। आमिर ने अभी दूसरी फिल्म पर काम शुरू नहीं किया है। ऐसे में आमिर पत्नी किरण राव के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने अरुणाचल प्रदेश पहुंच गए हैं।

अरुणाचल में इन दिनों मेक्चुका एडवेंचर फेस्टिवल भी चल रहा है। आमिर और किरण इस फेस्टिवल का लुत्फ भी उठाएंगे। आमिर ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को यह जानकारी दी है। साथ ही किरण के साथ आमिर ने अपना एक फोटो भी ट्विटर पर शेयर किया है। साथ ही अरुणाचल को एक खूबसूरत जगह बताया है।

बता दें कि आमिर ने 'दंगल' में एक पहलवान की भूमिका निभाई है। यह एक बायोपिक है, जो हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट के जीवन पर आधारित है। आमिर ने इसमें महावीर सिंह का किरदार निभाया है, जिन्होंने अपनी बेटियों को भी कुश्ती के गुर सिखाए। फिल्म में आमिर की पत्नी के किरदार में साक्षी तंवर नजर आएंगी।