श्रद्धा और आदित्य के बीच फिर बढ़ी नजदीकियां
लगता है आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने अपने रिलेशनशिप को एक और मौका देने का फैसला कर लिया है। तभी तो बॉलीवुड की इस खूबसूरत जोड़ी ने एक बार फिर एक दूसरे का हाथ थाम लिया है!
मुंबई। लगता है आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने अपने रिलेशनशिप को एक और मौका देने का फैसला कर लिया है। तभी तो बॉलीवुड की इस खूबसूरत जोड़ी ने एक बार फिर एक दूसरे का हाथ थाम लिया है!
आे तेरी! तो अब शराबी बनने वाले हैं आमिर
'आशिकी 2' के हिट होते ही आदित्य और श्रद्धा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी बन गई थी। हालांकि दोनों ने कभी भी डेटिंग की बात स्वीकार नहीं की, लेकिन जहां भी जाते लव बर्ड्स की तरह साथ नजर आते। मगर उनकी लव स्टोरी में भी टवीट्स आ ही गया और दोनों का ब्रेकअप हो गया।
युवराज सिंह बनना चाहते हैं अभिषेक बच्चन
सूत्रों की मानें तो आदित्य और श्रद्धा के बीच स्पेस इश्यू को लेकर ब्रेकअप हुआ था। श्रद्धा ने अपने दोस्तों को इस बारे में बताया भी था। यही नहीं, उनके परिवार वाले खास तौर से उनके पिता शक्ति कपूर अपनी बेटी के इस रिलेशनशिप से खुश नहीं थे।
तो ये है कट्रीना के सरनेम बदलने की असली वजह!
खैर, अब खबर है कि आदित्य और श्रद्धा ने अपने रिलेशनशिप को एक और मौका देने का फैसला कर लिया है। अब जैसा कि दोनों ने अपने ब्रेकअप की बात स्वीकार नहीं की थी, वैसे ही वो पैचअप की भी बात नहीं बताने वाले हैं। जो भी हो, दोनों के प्रशंसक तो बस यही चाहते हैं उनके बीच पहले की तरह सब कुछ ठीक हो जाए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।