विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शॉकिंग: दिमाग हिल जाएगा अक्षय कुमार का यह वीडियो देख कर

By ShikhasEdited By:
Published: Fri, 24 Mar 2017 11:34 AM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 01:33 PM (IST)

सोच और शौच को सही करने के लिए अक्षय की ये अपील सुन कर आप भी चौंक जाएंगे।

शॉकिंग: दिमाग हिल जाएगा अक्षय कुमार का यह वीडियो देख कर
शॉकिंग: दिमाग हिल जाएगा अक्षय कुमार का यह वीडियो देख कर

मुंबई। अक्षय कुमार कई बार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैन्स के साथ बातें करते हैं और वीडियोज़ शेयर करते हैं जिसमें वो कई बार सोशल अवेयरनेस और सोशल टॉपिक पर बातें करते हैं एक बार फिर उन्होंने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है और इस बार उनका वीडियो देख कर आपका दिमाग हिल जाएगा। 

यह तो आप जानते ही होंगे कि अक्षय इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा की शूटिंग कर रहें हैं। और अक्षय ने इस फ़िल्म की रिसर्च के दौरान पता चली कुछ शॉकिंग बातें अपने इस वीडियो में रिविल की है। सोच और शौच को सही करने के लिए अक्षय की ये अपील सुन कर आप भी चौंक जाएंगे। लगभग 6 मिनट के वीडियो मैसेज में अक्षय ने पहले ही ये कह दिया है कि कुछ लोग इसे उनकी फ़िल्म का प्रमोशनल केंपेन मानेंगे, जिससे उन्हें कोई फ़र्क नहीं पड़ता क्योंकि उन्होंने ये फ़िल्म ही इसलिए बनाई है, ताकि महिलाओं के खुले में शौच के गंभीर मुद्दे को उठा सकें और इसके लिए लोगों में जागरूकता फैला सकें। वीडियो में अक्षय ने कुछ झकझोरने वाले खुलासे किए हैं कि आज भी देश की 54 प्रतिशत आबादी खुले में शौच को जाती है। लोगों के पास ऐसे वीडियो देखने के लिए स्मार्ट फोंस और इंटरनेट है, लेकिन शौच करने खुले में जाते हैं। अक्षय ने ऐसे लोगों को आड़े हाथों लिया है, जो परंपरा और आत्मसम्मान की दुहाई तो देते हैं, लेकिन जब महिलाएं खुले में शौच के लिए जाती हैं तो उनके सम्मान में कोई कमी नहीं आती। 

टॉयलेट एक प्रेम कथा की बात की जाए तो इसे अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना प्रोड्यूस कर रही हैं और इसमें अक्षय के साथ भूमि पेड्नेकर नज़र आने वाली है और यह 2 जून 2017 को रिलीज़ होने वाली है। वैसे, अक्षय कुमार के इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।