विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगले साल दिवाली पर इन फिल्‍मों के साथ भिड़ेंगे अजय और रणबीर

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 08 Jul 2015 10:47 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2015 11:59 AM (IST)

अगले साल ईद और दिवाली के मौके पर बॉक्‍स ऑफिस पर धमाका होने वाला है। एक तरफ जहां ईद पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अगले साल ईद और दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका होने वाला है। एक तरफ जहां ईद पर सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्में 'सुल्तान' और 'रईस' टकराएंगी, वहीं दूसरी तरफ दिवाली पर रणबीर कपूर और अजय देवगन की फिल्में 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'शिवाय' भिड़ेंगी।

'दम लगाके हईशा' से होगी ओटावा फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत

जी हां, फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का निर्देशन करने वाले करण जौहर ने भी टि्वटर पर रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा भी हैं। ये रहा उनका ट्वीट।

करण जौहर की यह फिल्म अक्टूबर में फ्लोर पर होगी, जब रणबीर कपूर फिल्म 'जग्गा जासूस' और ऐश्वर्या राय फिल्म 'जज्बा' से फुर्सत में आ जाएंगी। वहीं, अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है और यह देखने में काफी दिलचस्प भी है। फिलहाल वह फिल्म 'दृश्यम' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

'सलमान की सेहत ठीक, फिक्र की कोई बात नहीं'