विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शशि कपूर 10 मई को दादा साहेब फाल्‍के अवार्ड से नवाजे जाएंगे

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 09 May 2015 12:38 PM (IST)Updated: Sat, 09 May 2015 12:48 PM (IST)

बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता शशि कपूर को रविवार यानी 10 मई को दादा साहेब फाल्‍के अवार्ड से नवाजा जाएगा। शशि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर को रविवार यानी 10 मई को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा जाएगा। शशि कपूर के बेटे कुणाल ने बताया कि उनको यह सम्मान पृथ्वी थिएटर में दिया जाएगा।

हेमा मालिनी ने इस एक्ट्रेस को दी अपनी ड्रीमगर्ल की पदवी!

कुणाल ने बताया, 'हां, मेरे पिता को अगामी 10 मई को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह हमारे लिए बड़ी सम्मान की बात है कि पापा को यह सम्मान मुंबई में आकर दिया जा रहा है। अवार्ड सम्मान का कार्यक्रम बारह बजे से पहले संपन्न हो जाएगा।'

ओह! इतनी भुलक्कड़ हो गई हैं अनुष्का शर्मा

बताया जा रहा है कि पूरा कपूर इस कार्यक्रम में शामिल होगा। इस अवसर के लिए कपूर परिवार ने एक ऑडियो-विजुअल भी तैयार किया है, जिसे अवार्ड सम्मान के दौरान दिखाया जाएगा। इससे पहले शशि कपूर के भतीजे रणबीर कपूर ने दिल्ली में हुए 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान एक्टर-डायरेक्टर शशि कपूर के फिल्मी सफर को बयां किया था।

ह्यू जैकमैन इस फिल्म में आखिरी बार आएंगे नजर

गौरतलब है कि शशि कपूर बीमार होने की वजह से दादा साहेब फाल्के अवार्ड लेने के लिए दिल्ली नहीं आ पाए थे। डाक्टर ने उन्हें सफर करने के लिए मना किया है। इसलिए शशि कपूर को मुंबई में ही अवार्ड दिया जाएगा।