विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपनी इस रील बीबी के साथ फिर नज़र आएंगे शाहरुख़ खान

By ManojEdited By:
Published: Wed, 09 Nov 2016 02:30 PM (IST)Updated: Wed, 09 Nov 2016 02:39 PM (IST)

ख़बर है कि इसी पार्क में शाहरुख़ खान की सुपरहीरो फिल्म रा.वन का भी एक थीम कॉन्सेप्ट होगा। इसी थीम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सुपर हॉट मॉडल वलूशा डीसूज़ा ने बड़े परदे पर शाहरुख़ खान की बीबी बन कर एक समय खूब सुर्खियां बटोरी थी और अब वो एक बार फिर से किंग खान के साथ नज़र आएंगी लेकिन किसी फिल्म में नहीं।

वलूशा ने शाहरुख़ खान के साथ फिल्म ' फैन ' में काम किया था और अब तब अपनी खूबसूरत अदाओं से लोगों को दीवाना बनाया था। वलूशा अब शाहरुख़ खान के साथ 'रा.वन ' के एक नए कॉन्सेप्ट में काम करने को तैयार हैं। बता दें कि दुबई में बने बॉलीवुड थीम पार्क में कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों और उनके स्टार्स को एक ख़ास थीम के साथ जगह दी जा रही है। ख़बर है कि इसी पार्क में शाहरुख़ खान की सुपरहीरो फिल्म रा.वन का भी एक थीम कॉन्सेप्ट होगा। इसी थीम के लिए एक वीडियो बनाया जा रहा है जिसमें शाहरुख़ खान के साथ वलूशा भी होंगी। इस वीडियो को रीमा कागती निर्देशित करेंगी और शूटिंग 15 नवम्बर को दुबई के इसी थीम पार्क में की जायगी।

बैन नोटों के चक्कर कटरीना कैफ के पीछे पड़े लोग !

वलूशा के मुताबिक जब भी लगन और कड़ी मेहनत की बात आती है शाहरुख़ खान का नाम उनके ज़ेहन में सबसे पहले आता है. वलूशा ने बताया कि उन्हें हर बार शाहरुख़ खान से बहुत कुछ सीखने मिला है। मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म फैन में वलूशा ने आर्यन का किरदार निभाने वाले शाहरुख़ खान की वाइफ का रोल प्ले किया था।