यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रील नहीं अब रीयल लाइफ में भी Guide बनने जा रहे हैं शाहरुख़ खान
शाहरुख़ की फिल्म 4 अगस्त को रिलीज़ हो रही है जिसे इम्तियाज़ अली ने डायरेक्ट किया है।

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में एक गाइड की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। इससे पहले शाहरुख़ को जोधपुर गाइड एसोसिएशन ने मानद सदस्यता प्रदान करने की इच्छा जताई है जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर ली है।
शाहरुख़ खान जल्द जोधपुर जाने वाले हैं। वो किसी फिल्म की शूटिंग के लिए नहीं बल्कि जोधपुर गाइड एसोसिएशन में जाएंगे। दरअसल, शाहरुख़ को जोधपुर गाइड एसोसिएशन सम्मान बतौर इस एसोसिएशन की मानद सदस्यता प्रदान करने जा रही है। इसे शाहरुख़ ने स्वीकार भी कर लिया है और इसको लेकर वो जोधपुर भी जाने वाले हैं। बताते चलें कि, एसोसिएशन की तरफ से शाहरुख़ को मानद सदस्यता देने के लिए जोधपुर आमंत्रित किया गया है।
यह भी पढ़ें: मैनेजर ने मना किया कि इस सवाल का जवाब मत देना वरना फंस जाओगे - टाइगर श्रॉफ
आपको यह भी बता दें कि, 1965 में आई वेटरन एक्टर देव आनंद की फिल्म 'गाइड' में देव आनंद ने गाइड की भूमिका निभाई थी। शाहरुख़ की फिल्म 4 अगस्त को रिलीज़ हो रही है जिसे इम्तियाज़ अली ने डायरेक्ट किया है।
