विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो इसलिए शाहिद और मीरा की शादी में होगा सिर्फ शाकाहारी खाना!

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 11 Jun 2015 08:09 AM (IST)Updated: Thu, 11 Jun 2015 10:16 AM (IST)

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की शादी को लेकर इन दिनों चर्चाएं तेज है। खबर है कि शाहिद जुलाई में दिल्ली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की शादी को लेकर इन दिनों चर्चाएं तेज है। खबर है कि शाहिद जुलाई में दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ शादी करने जा रहे हैं।

गोविंदा की बेटी टीना ने सलमान का सच लाया सामने

करीबी सूत्रों ने शादी से जुड़ी काफी जानकारियां दी हैं। सूत्र ने बताया, 'इस मौके पर खाना पूरी तरह से शाकाहारी होगा। इस मेन्यू का शाहिद की पसंद से कोई कनेक्शन नहीं है।

शाहिद और मीरा का परिवार राधास्वामी के अनुयायी है। ये उनके गुरू का ही आशीर्वाद है। उन्हीं ने इन्हें मिलवाया है। गुरूजी भी शादी में शामिल होंगे। इसलिए तय किया गया है कि मेन्यू वेजिटेरियन होगा।'

इसलिए एक दिन पहले 'एबीसीडी 2' रिलीज करना चाहते हैं रेमो

खबर है कि शादी 10 जुलाई की तय की गई है। शादी दिल्ली में ही होगी जहां मीरा का परिवार रहता है। शादी में दोनों परिवार के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। समारोह बहुत ही लेविश होगा।

सूत्र ने बताया, 'रिसेप्शन बहुत ही भव्य होगा। इस मौके पर इंडस्ट्री के सभी लोगों को इनवाइट किया जाएगा।'

'फुकरे' की हीरोइन ने अश्लील कमेंट करने वाले के उड़ाए होश