विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद कपूर ने की झेलम की सैर

By Edited By:
Published: Fri, 15 Nov 2013 09:11 AM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2013 09:38 AM (IST)

लाल चौक से आठ किलोमीटर दूर पंद्रेठन में वीरवार को 'हैदर' ने ठंडी हवाओं के झोंकों के बीच झेलम दरिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

श्रीनगर। लाल चौक से आठ किलोमीटर दूर पंद्रेठन में वीरवार को 'हैदर' ने ठंडी हवाओं के झोंकों के बीच झेलम दरिया में करीब चार घंटे तक सैर की। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटकों की भीड़ भी उसे देखने के लिए झील के आस-पास जमा हो गई।

शाहिद कपूर के लिए पंजाब में खोजी जा रही है दुल्हन

इन दिनों कश्मीर में बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज अपनी फिल्म हैदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में मुख्य किरदार हैदर का है, जिसे शाहिद कपूर निभा रहे हैं। शेक्सपियर के नाटक हैमलेट को आधार पर बनाकर ही हैदर की पटकथा लिखी गई है, जो एक कश्मीरी युवक और कश्मीर की मौजूदा स्थित के इर्द-गिर्द घूमती है। शनिवार को शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर पर डल झील के विभिन्न हिस्सों में कुछ सीन फिल्माए गए थे।

कश्मीर में फिर बॉलीवुड की धमाकेदार एंट्री

अलबत्ता, वीरवार को झेलम में हैदर अपनी हीरोइन के बिना अकेला ही था। उस पर पांच शॉट फिल्माए गए। कभी वह रेत निकाल रहे श्रमिकों के बीच गया तो कभी किश्ती में बैठकर अकेला ही एक से दूसरे किनारे जा रहा था। हैदर (शाहिद) को देखने के लिए झेलम के दोनों किनारों पर दर्शकों की खूब भीड़ जमा हो गई थी। जिसे काबू करने के लिए पुलिस को भी खूब मशक्कत करनी पड़ी।

शाम पांच बजे शूटिंग का शेड्यूल पूरा हुआ और उसके बाद हैदर ने वहां मौजूद अपने कई प्रशंसकों से भी मुलाकात की और उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए। इसके बाद उन्हें व पूरे फिल्म क्रयू को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस ने उन्हें उनके होटल तक पहुंचाया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर