विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद कपूर के लिए पंजाब में खोजी जा रही है दुल्हन

By Edited By:
Published: Tue, 12 Nov 2013 09:10 AM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2013 09:19 AM (IST)

अभिनेता शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर अपने बेटे की शादी को लेकर खासे चिंतित हैं। खबर है कि पिछले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर अपने बेटे की शादी को लेकर खासे चिंतित हैं। खबर है कि पिछले कुछ हफ्तों में वह कई बार पंजाब का दौरा कर चुके हैं। अभिनेता के करीबी दोस्त ने बताया कि वह शाहिद के लिए पंजाब में लड़की ढूंढ़ रहे हैं। पंकज चाहते हैं कि अगले एक साल में उनका बेटा शादी कर ले।

क्यों गंजे होंगे शाहिद?

सवाल यह उठता है कि क्या शाहिद अरेंज मैरिज के लिए तैयार होंगे? दरअसल, शाहिद पहले ही कह चुके हैं कि वह ऐसे जीवनसाथी की तलाश में हैं, जो उन्हें अच्छी तरह से समझ सके। हालांकि वह अपने पिता की पसंद पर काफी भरोसा करते हैं। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि वह अपने पिता की पसंद को मंजूरी दे सकते हैं।

शाहिद कपूर पर पड़ी मौसम की मार

वहीं पकंज कपूर ने पंजाब जाने की बात तो स्वीकार की, लेकिन लड़की ढूंढ़ने की बात से मुकर गए। उन्होंने कहा कि शाहिद जिसे पसंद करेगा, वही हमारी पसंद भी होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर