विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद कपूर पर पड़ी 'मौसम' की मार

By Edited By:
Published: Sun, 20 Oct 2013 08:31 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2013 01:38 PM (IST)

अभिनेता-निर्देशक पंकज कपूर और उनके बेटे शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म 'मौसम' की रिलीज के बाद दक्षिण भारत की फिल्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेता-निर्देशक पंकज कपूर और उनके बेटे शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म 'मौसम' की रिलीज के बाद दक्षिण भारत की फिल्म 'आर्य 2' के रीमेक राइट्स खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मौसम के खराब प्रदर्शन के बाद यह डील उनके हाथों से खिसक गई।

शाहिद ने क्यों मंगाई शराब की 10 हजार बोतलें, एक क्लिक करके जानिए

खबर है कि फिल्म की रीमेक के अधिकार निर्माता कुमार तौरानी को मिल गए हैं। इस फिल्म में उनके पुत्र गिरीश कुमार प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। सूत्रों ने बताया कि आर्य 2 के निर्देशक सुकुमार फिल्म का रीमेक शाहिद को लेकर बनाना चाहते थे, लेकिन मौसम की असफलता के बाद यह डील नहीं हो पाई। तौरानी आर्य के अधिकार पहले ही खरीद चुके हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर