यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शाहिद की 'आर राजकुमार' में शराब की बोतलों की भूमिका अहम
मुंबई,(शाहीन परकर)। जहां एक तरफ फिल्मों की शुरुआत में दर्शकों को धुम्रपान सेवन और शराब पीने से दूर रहने के ...और पढ़ें

मुंबई, (शाहीन परकर)। जहां एक तरफ फिल्मों की शुरुआत में दर्शकों को धूमपान सेवन और शराब पीने से दूर रहने के संदेश दिए जाते हैं वहीं शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म 'आर राजकुमार' में दस हजार शराब की बोतलों का बेझिझक इस्तेमाल हुआ है। सिर्फ इस्तेमाल ही नहीं बल्कि बोतलों ने फिल्म में एक अहम भूमिका निभाई है।
पढ़ें : अब एक्शन गर्ल बनेंगी सोनाक्षी
सूत्रों ने बताया कि इस फिल्म में शाहिद ने अपने ज्यादातर एक्शन स्टंट में बोतल का प्रयोग किया है। यही नहीं सोनाक्षी सिन्हा ने भी टूटी हुई शराब की बोतलों पर चलने का एक सीन किया है। इस बारे में पूछे जाने पर निर्देशक विक्की रजानी ने कहा कि 'गंदी बात' गाने को देसी बार में शूट किया गया है। सेट की प्रोडक्शन टीम की जरूरत के मुताबिक गाने का माहौल बनाने के लिए ऐसा किया गया है। इन बोतलों से पूरा माहौल फिल्मी और कलरफुल हो गया है। हजार से अधिक बोतल सेट पर दिखाई गई है और बाकी का बाद में इस्तेमाल किया गया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
