यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब एक्शन गर्ल बनेंगी सोनाक्षी
मुंबई। लुटेरा में अपनी अदाकारी से आलोचकों का मुंह बंद करने का सिलसिला आगे भी बरकरार रखने के मूड में ...और पढ़ें

मुंबई। लुटेरा में अपनी अदाकारी से आलोचकों का मुंह बंद करने का सिलसिला आगे भी बरकरार रखने के मूड में हैं सोनाक्षी सिन्हा। शाहिद कपूर के संग विशुद्ध मसाला फिल्म 'आर. राजकुमार' में वह स्टंट करती नजर आएंगी। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, एक्शन सीक्वेंस को जीवंत बनाने के लिए दबंग गर्ल ने एक ट्रेनर भी हायर किया। फिल्म दो जुनूनी आशिकों की कहानी है। वे सारे जमाने से लोहा लेकर अपना प्यार हासिल करना चाहते हैं। प्रभु देवा के संग सोनाक्षी की ट्यूनिंग भी जम रही है। प्रभु ने पहले 'ओह माय गॉड' में उनसे बेहतरीन डांस कराया अब इस फिल्म में स्टंट।
पढ़ें:सोनाक्षी ने एक गाने के लिए 6 करोड़
गौरतलब है कि पहले फिल्म का शीर्षक 'रैंबो राजकुमार' था, पर 'रैंबो' सीरीज के निर्माताओं की आपत्ति के बाद उसे 'आर. राजकुमार' कर दिया गया। फिल्म इरॉस की है। वैसे 'रैंबो राजकुमार' से पहले फिल्म को 'नमक' शीर्षक देने पर विचार किया गया था। चूंकि यह मसाला फिल्म है, इसलिए फिल्म के निर्माता इसका ऐसा शीर्षक चाहते थे, जो दर्शकों को आकर्षित कर सके। इसलिए उसका नाम बदल कर पहले 'रैम्बो राजकुमार' किया गया था। बाद में जिसे फिर बदलना पड़ा। सोनाक्षी की यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी।
(सप्तरंग टीम)
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
