विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद की मंगेतर मीरा लोगों से हुईं परेशान, सोशल मीडिया से बनाई दूरी

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 01 Apr 2015 09:28 AM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2015 05:30 PM (IST)

लगता है शाहिद कपूर की मंगेतर मीरा राजपूत सेलेब्रिटी स्‍टेटस नहीं संभाल पा रही हैं। इसीलिए उन्‍होंने परेशान होकर अपना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है शाहिद कपूर की होने वाली दुल्हनिया मीरा राजपूत सेलेब्रिटी स्टेटस नहीं संभाल पा रही हैं। इसीलिए उन्होंने परेशान होकर अपना फेसबुक अकाउंट ही डिएक्टिेवेट कर दिया है और पूरी तरह से सोश्याल मीडिया से गायब हो गई हैं।

दीपिका के 'च्वॉयस' पर 'मर्दों की मर्जी' भी आई सामने

खबरों के मुताबिक, शुरुआत में मीरा ने अपने फेसबुक फ्रेंड लिस्ट से कुछ लोगों को डिलीट किया था, मगर अब उन्होंने अपना फेसबुक अकाउंट ही डिएक्टिवेट कर दिया है। उनके पास इतने सारे फ्रेंड रिक्वेस्ट आने लगे थे कि वे परेशान हो गई थीं और अचानक से बहुत सारा अटेंशन मिलने से वो टेंशन में भी आ गई थीं।

तलाक की राह पर अनुराग कश्यप और कल्कि

हालांकि अभी भी मीरा के नाम से फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल साइटों पर कई फेक अकाउंट मौजूद हैं। यहां तक कि उनके नाम से कई फैन्स पेज भी बना दिए गए हैं।

करण को लेकर हुआ बिपाशा और जेनिफर के बीच कैटफाइट!

वैसे मीरा पहले ही दिल्ली की श्रीराम लेडी कॉलेज में सेलेब्रिटी बन चुकी हैं, जहां वे थर्ड ईयर की स्टुडेंट हैं। वहां भी उन्हें काफी परेश्ाानी हो रही है। अगर वो किसी से फोन पर बात करती नजर आती हैं तो सभी कहने लगते हैं देखो, शाहिद से बात कर रही होगी।

बांद्रा में घूमते नजर आए सितारे, देखें तस्वीरें

पहले मीारा और शाहिद के जनवरी में ही स्रगाई करने की खबरें सामने आई थी, मगर बाद में शाहिद ने स्पष्ट किया कि अभी उनकी सगाई नहीं हुई है, मगर दोनों इस साल दिसंबर में शादी कर लेंगे।