विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पापा पंकज कपूर जैसा नहीं बनना चाहते थे शाहिद कपूर लेकिन...

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 10 Jan 2017 05:19 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jan 2017 06:36 PM (IST)

शाहिद कपूर इन दिनों बेस्ट पापा बनने की भूमिका में हैं। वो सार्वजानिक जगहों पर जाते वक्त इस बात का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। शाहिद कपूर जब से पिता बने हैं उनकी खुशियां दोगुनी हो चुकी है और अब जिम्मेदारी के एहसास के बीच वो अपने में पिता का अक्स भी तलाश चुके हैं। शाहिद अपने पिता जैसा बिलकुल नहीं बनना चाहते थे लेकिन ऐसा हो न सका।

जल्द ही विशाल भारद्वाज की रंगून में नज़र आने वाले शाहिद से जब हाल ही में एक इंटरव्यू में पूछा गया कि पिता बनने के बाद पैरेंट्स ने उन्हें क्या सीख दी , शाहिद ने कहा - कुछ नहीं। बस पापा पंकज कपूर ने मुस्कुराते हुआ एक बार कहा - " अब तुझे पता चलेगा। शाहिद ने इससे पहले एक शो में कहा था कि जैसा उनके पिता उनके लिए थे वैसा वो पापा बन कर नहीं रहना चाहेंगे , शाहिद ने उसी बाद को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अपने को इस बात के लिए राजी करने की कोशिश की थी कि वो पंकज कपूर जैसे ना हो लेकिन वास्तविकता में ऐसा नहीं है। शाहिद ने कहा कि वो उनके जैसे ही हैं। पिता और उनके बीच बहुत सी ऐसी बातें है जो एक समान हैं। पत्नी मीरा और उनकी माँ ने हमेशा ये बताया है कि पंकज कपूर और उनके बीच कई सारी सिमिलैरिटीज़ हैं।

अवॉर्ड्स नॉमिनेशन में अक्षय हुए इग्नोर तो ट्विटर पर भड़के लोग

शाहिद कपूर इन दिनों बेस्ट पापा बनने की भूमिका में हैं। वो सार्वजानिक जगहों पर जाते वक्त इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि उनकी पांच महीने की बेटी मीशा का चेहरा कैमरों में कैद ना हो जाए।