यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शाहिद कपूर अब नहीं करेंगे शादी?
कहने को तो शाहिद का नाम एक नहीं बल्कि कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया है पर उन सभी अभिनेत्रियों ...और पढ़ें

मुंबई। कहने को तो शाहिद का नाम एक नहीं बल्कि कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया है पर उन सभी अभिनेत्रियों में से करीना कपूर को उनके सबसे नजदीक बताया जाता था। सच कहें तो करीना कपूर को शाहिद की प्रेमिका कहा जाता था और ऐसा माना जाता था कि इन दोनों का रिश्ता बहुत जल्द शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएगा पर शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी कर ली और शाहिद बस नाम भर के प्रेमी रह गए। हाल ही में शाहिद कपूर ने कहा है कि उन्होंने कभी सच्चा प्यार नहीं किया। दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि शाहिद अपनी फिल्म 'आर राजकुमार' का प्रमोशन करने आए थे उस दौरान उनके किसी चाहने वाले ने उनसे पूछ लिया कि करीना ने तो सैफ को अपना जीवनसाथी चुन लिया ऐसे में अब वो किसे अपनी जीवनसंगिनी बनाने वाले हैं।
पढ़ें:शाहिद कपूर ने की झेलम की सैर
ऐसे सवाल का चटपटे अंदाज में जवाब देते हुए शाहिद ने कहा कि 'जब कभी प्यार हुआ ही नहीं फिर शादी का सवाल कैसा? शादी करने का फैसला मैं उस दिन करूंगा जिस दिन मुझे सच्चा प्यार हो जाएगा। वरना तो सब बेकार है, पहले प्यार करो, फिर दिल टूटेगा, फिर अवसाद में जियो'।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
