विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद के बॉलीवुड में 12 साल पूरे, फैंस को कहा 'थैंक्स'

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 10 May 2015 09:30 AM (IST)Updated: Sun, 10 May 2015 10:01 AM (IST)

बॉलीवुड के हैंडसम हंक शाहिद कपूर ने आज से 12 साल पहले इंडस्ट्री में कदम रखा था। एक्टर पंकज कपूर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के हैंडसम हंक शाहिद कपूर ने आज से 12 साल पहले इंडस्ट्री में कदम रखा था। एक्टर पंकज कपूर के बेटे शाहिद पहली बार 2003 में आई फिल्म 'इश्क विश्क' में लीड रोल में थे। इस फिल्म से मिली सफलता के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

रणबीर बोले, अगले साल कर लूंगा कट्रीना से शादी

शाहिद ने ट्विटर पर फैंस को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'फिल्मों की इस शानदार दुनिया का पिछले 12 सालों से गुलाम हूं। सबके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। बहुत सारा प्यार।'

अपनी पहली फिल्म में 22 साल के शाहिद अमृता राव और शेनाज ट्रेजरीवाला के ऑपोजिट थे। इस फिल्म का निर्देशन करने वाले केन घोष ने भी ट्विटर पर बताया कि फिल्म को रिलीज हुए 12 साल हो गए हैं।

महिला को समाज में जीना है तो शादी जरूरी : नीना गुप्ता

अपने 12 सालों के करियर में शाहिद ने 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनकी आखिरी फिल्म 'हैदर' आई थी। इस फिल्म को न सिर्फ भारत में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।

'जब वी मेट' और 'कमीने' जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। शाहिद फिलहाल फिल्म 'उड़ता पंजाब' और विकास बहल की फिल्म 'शानदार' की शूटिंग कर रहे हैं।

सरबजीत के दर्द को पर्दे पर उतारेंगे उमंग कुमार