विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाभारत के पात्रों का नाम लिख कर याद करते हैं शाहरुख़, बेटे को सुनाते हैं कहानियां

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 26 Jun 2017 05:47 PM (IST)

शाहरुख़ ने ये भी बताया कि वो महाभारत की कहानियां अपने बेटे अबराम को अपने तरीके से इंट्रेस्टिंग बना कर सुनाते हैं।

महाभारत के पात्रों का नाम लिख कर याद करते हैं शाहरुख़, बेटे को सुनाते हैं कहानियां
महाभारत के पात्रों का नाम लिख कर याद करते हैं शाहरुख़, बेटे को सुनाते हैं कहानियां

 रुपेशकुमार कुमार गुप्ता। शाहरुख़ खान इन दिनों महाभारत पढ़ रहे हैं। आप इस ख़बर से तुरंत अनुमान लगा सकते हैं कि ऐसा वो शायद अपनी अगली फिल्म के लिए कर रहे होंगे। लेकिन ऐसा नहीं हैं। किताबे पढ़ने के शौक़ीन किंग खान के हाथ इन दिनों महाभारत के 18 खंड लगे हैं।

ईद के मौके पर मुंबई में मीडिया से मुख़ातिब हुए शाहरुख़ खान से ये सवाल पूछा गया था कि अपने पढ़ने के शौक को पूरा करने के लिए आजकल वो कौन सी नई किताब पढ़ रहे हैं। शाहरुख़ ने कहा - महाभारत। उन्होंने बताया कि वो महाभारत के 18 खंड पढ़ने वाले हैं। अभी दूसरे तक पहुंचे हैं। किंग खान ने कहा " एक खंड पूरा हो गया है। दूसरा शुरू किया है। दूसरा पढ़ रहा हूं तो पहला भूलने लगा था इसलिए महाभारत के पात्रों के कठिन नाम और कुछ और शब्दों को लिख कर रख ले रहा हूं। अभी तो ये प्रीक्वल स्टेज में है।" यह पूछे जाने पर कि इसके पीछे कोई ख़ास कारण , शाहरुख़ ने कहा सिर्फ पढ़ने का शौक है। अभी महाभारत पर किसी तरह की फिल्म में काम करने की बात तो बहुत दूर है।

यह भी पढ़ें:शाहरुख़ ने कर दिया एेलान, पांच साल तक बेटी सुहाना नहीं करेंगी फिल्म में काम

 

शाहरुख़ ने ये भी बताया कि वो महाभारत की कहानियां अपने बेटे अबराम को अपने तरीके से इंट्रेस्टिंग बना कर सुनाते हैं। उनका मानना है कि आज की जनरेशन को हर रिलीजन के बारे में जानकारी होनी चाहिए और अपने बच्चों से भी वो कहते हैं कि हर तरह की किताबें पढ़ें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।