विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख ने अपने और काजोल के बारे में ये क्‍या कह डाला!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 14 Oct 2015 11:28 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2015 04:31 PM (IST)

शाहरुख खान इन दिनों हैदराबाद में रोहित शेट्टी की फिल्‍म 'दिलवाले' की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। इस दौरान उन्‍होंने एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। शाहरुख खान इन दिनों हैदराबाद में रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने एक 'ऑनेस्ट कन्फेशन' किया है। जी हां, उन्होंने स्वीकार किया है कि वो और उनकी को-स्टार काजोल 'दुनिया के सबसे बुरे डांसर' हैं।

क्या वाणी कपूर ने आदित्य चोपड़ा को दे दिया था अल्टीमेटम?

हालांकि शाहरुख और काजोल ने एक साथ 'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से लेकर 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी सुपरहिट फिल्मों में कई हिट डांस नंबर्स दिए हैं। अगली फिल्म 'दिलवाले' के लिए भी उन्होंने एक और डांस सीक्वेंस शूट किया है। शाहरुख ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए ही ये 'ऑनेस्ट कन्फेशन' किया है। ये रहा उनका ट्वीट।

आपको बता दें कि शाहरुख और काजोल पांच साल बाद फिल्म 'दिलवाले' में रोमांस करते नजर आएंगे। इससे पहले वो करण जौहर की फिल्म 'माई नेम इज खान' में साथ काम करते दिखे थे। वैसे फिल्म 'दिलवाले' में वरुण धवन और कृति सेनन जैसे बॉलीवुड सितारे भी हैं और यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

अदिती राव हैदरी ने गोल्डन टेंपल में मत्था, ढाबे के खानों का भी उठाया लुत्फ