विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाह रूख़ को भाई नीली आंखों वाले इस पाकिस्तानी की सादगी, जानिए क्या कहा!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 11 Nov 2016 01:38 PM (IST)Updated: Fri, 11 Nov 2016 02:10 PM (IST)

कभी अपनी हीरोइन की कत्थई आंखों की तारीफ़ करने वाले शाह रूख़ ख़ान को इस पाकिस्तानी चाय वाले की नीली आंखें और सादगी भा गई है।

News Article Hero Image

मुंबई। कुछ दिन पहले जब इंडिया में पाकिस्तानी एक्टर फ़वाद ख़ान के ख़िलाफ़ विरोध अभियान चलाए जा रहे थे, तो इस हंगामे के बीच नीली आंखों वाले एक पाकिस्तान नौजवान ने दोनों मुल्क़ों की लड़कियों के दिल धड़का दिए थे, लेकिन लड़कियों की दीवानगी का सबब बना ये नौजवान कोई एक्टर नहीं, बल्कि चाय बेचने वाला था।

यूं तो इस चाय वाले के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है, मगर अब जो इस लिस्ट में शामिल हुआ है, उसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होगी। कभी अपनी हीरोइन की कत्थई आंखों की तारीफ़ करने वाले शाह रूख़ ख़ान को इस पाकिस्तानी चाय वाले की नीली आंखें और सादगी भा गई है। दरअसल, शाह रूख़ के एक फ़ैन ने इस शख़्स का वीडियो टैग किया, जिसमें ये शाह रूख़ को अपना फेवरिट एक्टर बताता है। फ़ैन ने लिखा है कि ये भी शाह रूख़ को प्यार करता है... कमीना फेमस हो गया। इस फ़ैन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए किंग ख़ान ने कहा है- ये कितना प्यारा है। ख़ूबसूरती सादगी में ही होती है।

शाह रूख़ ख़ान के साथ चेंजिंग रूम में ये सब करते हैं शाह रूख़ ख़ान

वैसे आपको बताते चलें कि इस नीली आंखों वाले पाकिस्तानी चाय वाले का नाम अरशद ख़ान है, जिसकी पाकिस्तान के कोहाट ज़िले में स्थित इतवार बाज़ार में चाय की दुकान है। अरशद पिछले महीने इंटरनेट सेंसेशन बन गया था और मीडिया में उसकी तस्वीरें और वीडियो वारयल हुए थे। उसकी नीली आंखों और मासूमियत भरी ख़ूबसूरती की वजह से वो लड़िकयों के बीच काफी मशहूर हुआ था।