विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए, मीका ने शाहरुख के पोज में पोस्‍ट की बचपन की ये मजेदार फोटो

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 19 Oct 2015 11:01 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2015 11:29 AM (IST)

वैसे तो बॉलीवुड के किंग खान पर अब भी लाखों-करोड़ों लड़कियां मरती हैं। मगर उनके चाहने वालों की लिस्‍ट में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वैसे तो बॉलीवुड के किंग खान पर अब भी लाखों-करोड़ों लड़कियां मरती हैं। मगर उनके चाहने वालों की लिस्ट में लड़कों की भी कोई कमी नहीं है। मीका सिंह भी इसमें शुमार हैं। वो भी बचपन से ही। अगर इस बात पर आपको यकीन नहीं हो रहा तो ये तस्वीर आपको जरूर यकीन दिला देगी।

नीतू चंद्रा की 'वन्स अपॉन ए टाइम इन बिहार' इस वजह से सेंसर बोर्ड में फंसी

यह 1988 की तस्वीर उस वक्त की है, जब मीका सिंह 10 साल के थे। जैसा कि आप देख सकते हैं, इसमें वो शाहरुख खान के पॉपुलर पोज में हाथ फैलाए नजर आ रहे हैं। उन्होंने शाहरुख खान को डेडिकेट करते हुए यह मजेदार तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है।

इस पर शाहरुख खान ने प्रतिक्रिया देते हुए मीका सिंह को कहा 'पाजी तुस्सी ग्रेट हो'। आपको बता दें कि मीका सिंह ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के लिए एक सॉन्ग 'आज की पार्टी मेरी तरफ से' गाया था, जो काफी हिट भी हुआ था।

विद्या बालन के फैंस के लिए खुशखबरी, उनका ट्विटर अकाउंट हुआ ऑफिशियल