यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रजनीकांत की फ़िल्म '2.0' के फ़र्स्ट लुक लांच में शाह रूख़-कमल हासन
बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार '2.0' में विलेन के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। सुनने में आया है कि शंकर निर्देशित फ़िल्म का बजट क़रीब 350 करोड़ है।

मुंबई। रजनीकांत की अगली फ़िल्म '2.0' का फ़र्स्ट लुक लांच रविवार को होने वाला है और इस इवेंट में स्टार्स का जमावड़ा लगने की उम्मीद की जा रही है।
ख़बरें हैं कि इस इवेंट के लिए शाह रूख़ ख़ान और कमल हासन को भी इनवाइट किया गया है और उनके स्वागत के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। हालांकि अभी दोनों स्टार्स ने कंफर्मेशन नहीं दिया है। इसलिए आधिकारिक तौर पर इसका एलान नहीं किया जा रहा है। यशराज फ़िल्म्स में होने वाली फ़र्स्ट लुक लांच इवेंट को करण जौहर होस्ट करेंगे, जिसमें फ़िल्म की कंप्लीट स्टार कास्ट मौजूद रहेगी। बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार '2.0' में विलेन के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। सुनने में आया है कि शंकर निर्देशित फ़िल्म का बजट क़रीब 350 करोड़ है।
शाह रूख़ ख़ान की ये बात मान लें तो स्टार बन सकते हैं हर्षवर्धन कपूर
फ़र्स्ट लुक पोस्टर के साथ फ़िल्म का 3 डी पोस्टर भी इवेंट में लांच किया जा रहा है। '2.0' में रजनीकांत के अपोज़िट एमी जैक्सन हैं, जबकि सुधांशु पांडेय और आदिल हुसैन भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।
प्रिग्नेंसी में काम कर रहीं करीना कपूर, काजोल ने पूछा- इसमें नया क्या है?
What awaits, no one knows!! Sit tight...just 4 days to go. Experience the #2Point0FirstLook on 20th Nov. at 5 pm 👊🏻Are you ready? pic.twitter.com/pUCa2ukaZe
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 16, 2016
