विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सबको अपनी उंगलियों पर नचाने वाली सरोज ख़ान का यह सच कर देगा आपको हैरान

By Hirendra JEdited By:
Published: Wed, 01 Mar 2017 11:12 AM (IST)Updated: Wed, 01 Mar 2017 11:19 AM (IST)

सरोज ख़ान ने 200 से भी ज्यादा फ़िल्मों में डांस कोरियोग्राफ किया है। 2012 में सरोज ख़ान पर एक डॉक्यूमेंट्री "द सरोज खान स्टोरी" भी रिलीज़ हुई थी।

सबको अपनी उंगलियों पर नचाने वाली सरोज ख़ान का यह सच कर देगा आपको हैरान
सबको अपनी उंगलियों पर नचाने वाली सरोज ख़ान का यह सच कर देगा आपको हैरान

मुंबई। सरोज ख़ान एक ऐसी कोरियोग्राफर रही हैं जिनकी उंगलियों के इशारे पर ऐसा शायद ही कोई स्टार हो जिसने डांस न किया हो। सरोज ने इंडस्ट्री को कई हिट सांग्स और मूव्स दिए हैं। पर क्या आप जानते हैं कि सबको डांस सीखाने वाली सरोज ने अपनी लाइफ में कभी किसी से डांस की आधिकारिक ट्रेनिंग नहीं ली है।

मंगलवार को सुभाष घई के साथ व्हिस्लिंगवुड्स इंटरनेशनल कैम्पस में आयोजित एक सेशन में इस बात का खुलासा खुद सरोज ख़ान ने किया है। सरोज के मुताबिक- 'मैंने कभी अपनी ज़िन्दगी में कत्थक या भारत नाट्यम नहीं सीखा है बल्कि बचपन से ही संगीत और लिरिक्स के आधार पर ही डांस करती रही हूं'। वाक़ई, सरोज ख़ान की इस प्रतिभा के लिए तो उन्हें सैल्यूट करना बनता तो है। इस सेशन में भी जब सरोज ने माधुरी पर फिल्माये अपनी ही गीत 'चोली के पीछे' पर डांस किया तो सबने खड़े होकर तालियां बजायी।

इसे भी पढ़ें: जानिये रजनीकांत के दामाद धनुष को क्यों कहना पड़ा, ये मेरे मां-बाप नहीं ब्लैकमेलर हैं

आपको बता दें, सरोज ख़ान ने 200 से भी ज्यादा फ़िल्मों में डांस कोरियोग्राफ किया है। सरोज ख़ान ने "नच बलिए", "झलक दिखला जा" और "उस्तादों के उस्ताद" जैसे डांस रिएलिटी शो भी जज किए। टीवी पर उनका शो "नचले वे विद सरोज ख़ान" भी खासा लोकप्रिय हुआ था। 2012 में सरोज ख़ान पर एक डॉक्यूमेंट्री "द सरोज खान स्टोरी" भी रिलीज़ हुई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।