यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राम की लीला नहीं है रामलीला
मुंबई। आखिरकार संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामलीला' का प्रोमो रिलीज हो गया। रोमियो जूलियट का मॉडर्न वर्जन कही ...और पढ़ें

मुंबई। आखिरकार संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामलीला' का प्रोमो रिलीज हो गया। रोमियो जूलियट का मॉडर्न वर्जन कही जा रही इस फिल्म की कहानी गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित है। संगीत, रंग और पोशाकों से बहुत हद तक संभावना है कि आपको 'हम दिल दे चुके सनम' की याद आए, लेकिन संजय लीला भंसाली इस बात को इत्तेफाक नहीं मानते। उनका कहना है कि फिल्म उनकी मां को समर्पित है और लीला का किरदार जिस खूबसूरती से दीपिका ने निभाया है, उससे बेहतर कोई और अभिनेत्री लीला का किरदार नहीं निभा सकती थी। वहीं दीपिका भी फिल्म के ट्रेलर के आने के बाद संजय की तारीफ करते हुए नहीं थक रही हैं। उनका कहना है कि संजय फिल्मकार नहीं जादूगर हैं। वो जिस किस्म का सिनेमा पर्दे पर देखना चाहते हैं उस तरह काम करने वाले हिंदी सिनेमा में वह अकेले हैं। बकौल दीपिका, संजय भंसाली जैसे निर्देशक के साथ काम करना अपने आप में एक सुखद अनुभव रहता है। वह कभी भी अपने अंदर के निर्देशक को चैन से नहीं बैठने देते। वे हमेशा अभिनेता से उसका बेस्ट देने की बात कहते हैं।
फिल्म में दीपिका लीला की भूमिका में हैं तो राम की भूमिका में हैं रणवीर सिंह जो इससे पहले एक और पीरियड फिल्म 'लुटेरा' में नजर आ चुके हैं। यह फिल्म नवंबर में रिलीज होगी। फिल्म का संगीत भी खुद संजय लीला भंसाली ने अपनी पिछली फिल्म 'गुजारिश' की तर्ज पर दिया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
