विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'फरलो' ने दिलाई संजय दत्त को 14 दिन की आजादी

By Edited By:
Published: Tue, 01 Oct 2013 12:46 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2013 02:13 PM (IST)

22 मई से पुणे की यरवदा जेल में सजा काट रहे अभिनेता संजय दत्त को 14 दिन के पैरोल पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 22 मई से पुणे की यरवदा जेल में सजा काट रहे अभिनेता संजय दत्त को 14 दिन के 'फरलो' पर घर जाने की इजाजत दे दी गई है। करीब साढ़े चार महीने बाद संजय दत्त को ताजी हवा में सांस लेने का मौका मिला। संजू बाबा अपने घर पहुंच चुके हैं।

पढ़ें : कल जेल से बाहर आएंगे संजय दत्त

संजय दत्त को 14 दिन की छुट्टी फरलो नियम के तहत दी गई है। फरलो पैरोल से अलग है। फरलो नियम के तहत जेल प्रशासन भी कैदी की छुट्टी मंजूर कर सकता है। जेल सुपरिटेंडेंट योगेश देसाई ने बताया कि जेल प्रशासन ने ही संजय दत्त की छुट्टी की अर्जी मंजूर की है। फरलो के तहत छुट्टी के लिए कैदी का अच्छा बर्ताव भी देखा जाता है।

संजय दत्त ने घर पहुंचते ही मीडिया से बातचीत की और मीडिया तथा न्यायपालिका का शुक्रिया अदा किया। संजू बाबा ने कहा, 'मैं फरलो की छुट्टी के तहत घर आया हूं। हर कैदी को फरलो की छुट्टी मिलती है। मुझे यह छुट्टियां परिवार के साथ बिताने दी जाए। मैं छुट्टी पूरी होते ही फिर से जेल में हाजिर हो जाऊंगा।'

गौरतलब है कि संजय दत्त ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए छुट्टियों गुहार लगाई थी। मुंबई में साल 1993 में हुए बम विस्फोट के दौरान अवैध हथियार रखने के मामले में दोषी ठहराए गए अभिनेता संजय दत्त ने 16 मई को टाडा अदालत में सरेंडर किया था। इसके बाद उन्हें 22 मई को पुणे की यरवदा जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

कोर्ट ने उन्हें पांच साल की सजा सुनाई थी। वे पहले ही जेल में 18 महीने की सजा काट चुके हैं और अब उन्हें बाकी के साढ़े तीन साल की सजा काट रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर