यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कल जेल से बाहर आएंगे संजय दत्त!
आर्म्स एक्ट में पुणे की येरवडा सेंट्रल जेल में सजा काट रहे बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त कल जेल से 10 ...और पढ़ें

नई दिल्ली। आर्म्स एक्ट में पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में सजा काट रहे बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त कल जेल से 10 दिन के लिए बाहर आएंगे। यरवदा सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। उनका कहना है कि यह छुट्टी संजय दत्त को एक पैर की बीमारी के इलाज करने के लिए दी गई है।
उम्मीद जताई जा रही है कि संजय दत्त अपने किसी खास दोस्त के साथ पुणे से चार्टड प्लेन से उड़ान भरेंगे। घर जाने के बाद अभिनेता को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिलेगी। कम दिन की छुट्टी पर घर आने पर फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त संजय दत्त से संपर्क साधने की कोशिश करेंगे। संजय दत्त अपने पत्नी मान्यता और जुड़वा बच्चे शाहरान और इकरा के साथ एकांत में समय बिताएंगे। संजय दत्त के घर आने से पूरे परिवार को उनसे मिलने का मौका मिलेगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
