यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संजू बाबा को 14 दिन की आजादी और मिली
अभिनेता संजय दत्त को 14 दिन की छुट्टी और मिल गई है। आज उनकी फरलो के तहत मंजूर हुई छुंट्टी ...और पढ़ें

मुंबई। अभिनेता संजय दत्त को 14 दिन की छुट्टी और मिल गई है। आज उनकी फरलो के तहत मंजूर हुई छुंट्टी खत्म हो रही थी। संजू बाबा को उनकी खराब सेहत के आधार पर 14 दिन की छुट्टियां मिली हैं।
संजय दत्त ने इस छुंट्टी को 14 दिन और बढ़ाने की अर्जी दी थी। अगर आज उनकी छुट्टी बढ़ाने की अर्जी मंजूर नहीं होती तो उन्हें जेल जाना होता।
पढ़ें : फरलो ने दिलाई संजय दत्त को 14 दिन की आजादी
गौरतलब है कि एक अक्टूबर को संजय दत्त को फरलो के तहत पुणे की यरवदा जेल से मेडिकल ग्राउंड पर 14 दिन की छुंट्टी दी गई थी। उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए फरलो की अर्जी डाली थी।
फरलो के तहत कोई भी कैदी जेल के कानूनों के भीतर रहकर एक सीमित समय के लिए छुंट्टी की गुहार लगा सकता है। मुंबई में साल 1993 में हुए बम विस्फोट के दौरान अवैध हथियार रखने के मामले में दोषी ठहराए गए अभिनेता संजय दत्त ने 16 मई को टाडा अदालत में सरेंडर किया था। इसके बाद उन्हें 22 मई को पुणे की यरवदा जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।
कोर्ट ने उन्हें पांच साल की सजा सुनाई थी। वे पहले ही जेल में 18 महीने की सजा काट चुके हैं और अब उन्हें बाकी के साढ़े तीन साल की सजा काट रहे हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
