यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सलमान खान 'बिग बॉस' में नहीं करेंगे ऐश्वर्या की फिल्म का प्रमोशन
16 अक्टूबर से सलमान खान के शो 'बिग बॉस' का आगाज होने जा रहा है लेकिन खबर है कि अपने ...और पढ़ें

नई दिल्ली। हाल ही में चर्चा थी कि क्या ऐश्वर्या राय बच्चन सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में अपनी आने वाली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का प्रमोशन करने जाएंगी। तो लो अब खबर आ गई की सलमान ही अपने शो में नहीं करेंगे इस फिल्म का प्रमोशन और वजह ऐश्वर्या नहीं बल्कि कुछ और ही है।
धौनी की फिल्म के लिए झारखंड सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान
अब आप सोच में पड़ गए होंगे की फिल्म का प्रमोशन ना करने की वजह अगर ऐश्वर्या नही हैं, तो आखिर कौन और क्या है। तो चलिए बताते हैं कि दरअसल माजरा है क्या। फिल्म में रणबीर सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगे और आप को ये बात अच्छे से मालूम होगी कि दोनों के बीच के रिश्ते कैसे हैं। रणबीर की फिल्म 'तमाशा' के प्रमोशन के लिए भी 'बिग बॉस' के सेट पर फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आई थीं, रणबीर नहीं।
'कुंवारे' सलमान की ये हीरोइनें कब की बन चुकी हैं मां, ऐसी दिखने लगी हैं अब
अब हो सकता है कि फिल्म के निर्देशक करण जौहर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सलमान को राजी कर ले और 'बिग बॉस' के सेट पर करण के साथ अनुष्का शर्मा नजर आएं। बता दें करण अपनी फिल्म 'शुद्धि' में सलमान को लीड रोल में लेना चाहते थे लेकिन अंत में इस फिल्म के लिए वरुण धवन और आलिया भट्ट के नाम का ऐलान हो गया।
'मर्डर 3' की इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस को लगा डर, भारत में बताया जान का खतरा!
खैर अब देखना होगा कि 16 अक्टूबर से शुरु होने वाले 'बिग बॉस' सीजन 10 में 'ऐ दिल है मुश्किल' का प्रमोशन होता है या नहीं और अगर होता है तो 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म लिए 'बिग बॉस' के सेट पर सलमान के साथ कौन नजर आता है।
