सलमान खान के लिए बिहार की जुड़वां बहनों ने छोड़ दिया खाना
हिट एंड रन केस में सलमान खान को सजा सुनाए जाने से उनका पूरा परिवार सदमे में है। बिहार की जुड़वां बहनें सबा और फराह ने तो खाना-पीना तक छोड़ दिया है। दोनों सलमान खान की मुंहबोली बहनें (राखी सिस्टर्स) हैं। कोर्ट ने सलमान खान को इस केस में पांच
नई दिल्ली। हिट एंड रन केस में सलमान खान को सजा सुनाए जाने से उनका पूरा परिवार सदमे में है। बिहार की जुड़वां बहनें सबा और फराह ने तो खाना तक छोड़ दिया है। दोनों सलमान खान की मुंहबोली बहनें (राखी सिस्टर्स) हैं। कोर्ट ने सलमान खान को इस केस में पांच साल की जेल की सजा सुनाई है।
हिट एंड रन : सलमान को 5 साल की सजा, हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई
18 साल की इन जुड़वां बहनों के पिता शकील अहमद ने बताया, 'दोनों बहनें सबा और फराह ने अपने फेवरेट एक्टर को पांच साल की जेल की सजा मिलने पर खाना खाने से इंकार कर दिया।' उन्होंने बताया कि दोनों बहनें सलमान खान के खिलाफ कोर्ट के फैसले से काफी हताश्ा और हैरान हैं।
सलमान के सपोर्ट में सिंगर अभिजीत ने 'पीड़ितों' को कहे 'अपशब्द'
पटना की रहने वालीं दोनों बहनें तीन साल पहले सलमान खान को राखी बांधने के लिए मुंबई गई थीं। इसमें खुद सलमान खान ने उनकी मदद की थी और उनकी यह इच्छा पूरी की थी। तभी से उनके बीच भाई-बहन का प्यारा रिश्ता कायम हुआ है। उनके पिता ने बताया कि दोनों अपने सलमान भईया के लिए प्रार्थना कर रही हैं।